फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Contribution should be made in ending feticide: Dr. Vishweshwar

भ्रूणहत्या के खात्मे में योगदान देना चाहिए : डॉ. विश्वेश्वर

Thu, 02 Jan 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Contribution should be made in ending feticide: Dr. Vishweshwar
फोटो संख्या:65- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर में विद्यार्थी को सम्मानित करते स्
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर में सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस का शुभारंभ किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य अमर सिंह निमहोरिया ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ. विश्वेश्वर कौशिक खंड शिक्षा अधिकारी कनीना रहे। विशिष्ट अतिथि डीएसएस रविंद्र कुमार अग्रवाल, कानून अधिकारी विशाल यादव ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार जांगिड़ और सह प्रभारी नीरज शर्मा के नेतृत्व में 50 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने कहा कि एनएसएस के सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में पूर्ण अनुशासन व सेवा भावना के साथ भाग लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

इस विशेष शिविर का उद्देश्य सभी स्वयंसेवकों को जीवन में उच्च चारित्रिक मूल्यों को अपना कर समाज में एक आदर्श स्थापित करके समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों जैसे कन्या भ्रूणहत्या, नशा, दहेज प्रथा, बाल विवाह प्रथा को जड़ से समाप्त करने के लिए अपना योगदान देना चाहिए। जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र अग्रवाल ने कहा कि दौंगड़ा अहीर स्कूल के होनहार विद्यार्थी विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और खंड स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे है। दौंगड़ा अहीर के छात्र मनीष के माडल का राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में अपना विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए पूरे जिला और राज्य को बहुत गर्व है। इस कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान रामानंद यादव, सेवा निवृत्त मुख्य अध्यापक वीर सिंह तंवर, संस्कृत प्रवक्ता मीना कुमारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed