{"_id":"6a0ca95cb9ef355f470e6802","slug":"contaminated-water-is-entering-the-shops-shopkeepers-submitted-a-memorandum-to-the-sdm-narnol-news-c-203-1-mgh1006-126603-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दुकानों में घुस रहा दूषित पानी, दुकानदारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दुकानों में घुस रहा दूषित पानी, दुकानदारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या:51 रिवासा पुल के पास अवरूद्ध नाला। संवाद
- फोटो : महिला की जलकर हुई मौत के मामले में गिरफ्तार पति और महिला के भाई।
महेंद्रगढ़। गांव रिवास स्थित पुल के पास पानी निकासी न होने के कारण दूषित पानी दुकानों में भर रहा है। इसको लेकर दुकानदारों का गुस्सा सोमवार को सातवें आसमान पर रहा और समाजसेवी बलवान फौजी की अगुवाई में दुकानदारों ने एसडीएम योगेश सैनी को ज्ञापन सौंपा।
बलवान फौजी ने बताया कि पुल के नीचे दूषित पानी निकासी के लिए दो नाले बनाए गए हैं लेकिन दोनों ही अवरूद्ध हो चुके हैं और इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि पानी अब दुकानों के आगे एकत्र हो रहा है और अधिक पानी आने पर दुकानों में घुस रहा है। इससे दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है।
राहगीरों के लिए आवागमन का रास्ता बंद हो गया है और मुश्किल से रास्ता पार करना पड़ रहा है। दूषित पानी एकत्र होने से मच्छर जनित बीमारी होने फैलने का अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने पहले भी अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया है लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
मंगलवार को सभी दुकानदार बलवान फौजी के नेतृत्व में लघु सचिवालय पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया।
इसके बाद एसडीएम योगेश सैनी ने एसडीओ को जल्द सीवर की सफाई कराने का निर्देश दिए और दुकानदारों को समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान मनोहरलाल, जीत सिंह, कर्ण सिंह, वासुदेव, सोनू, जोगेंद्र, लालचंद, कालूराम, जयसिंह, भीम सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो संख्या:51 रिवासा पुल के पास अवरूद्ध नाला। संवाद- फोटो : महिला की जलकर हुई मौत के मामले में गिरफ्तार पति और महिला के भाई।