फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Consumers upset due to long power cuts in the city

शहर में लग रहे बिजली के लंबे-लंबे कट से उपभोक्ता परेशान

Mon, 14 Feb 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Consumers upset due to long power cuts in the city
कुछ दिनों से शहर में बिना कोई पूर्व सूचना के बिजली निगम द्वारा लंबे लंबे कट लगाए जा रहे हैं। रविवार को भी सुबह साढे़ नौ से सायं पांच तक बिजली गुल रही तो सोमवार को भी सुबह साढ़े बजे से 12 बजे तक बिजली बाधित रही। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि निगम अधिकारी उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बिजली कट संबंधित जानकारी भेजे जाने की बात कह रहा है मगर सभी उपभोक्ताओं को इसके बारे में पता नहीं लग पाता है। इस प्रकार आपूर्ति बाधित रहने से विशेषकर बिजली आधारित कार्य करने वाले दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ती है क्योंकि बिना बिजली के उनका कार्य नहीं चल पाता है।
विज्ञापन

नंदकिशोर, बिशंभर, राहुल, खान, महावीर और सत्यवीर आदि का कहना है कि निगम द्वारा सर्दी के मौसम में ही लंबे-लंबे कट लगाए जाने लगे हैं ऐसे में गर्मी के मौसम में तो बिजली की मांग बहुत अधिक बढ़ेगी। जिससे निगम द्वारा शहरवासियों को पर्याप्त बिजली की आपूर्ति करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में लगे कट
दिनांक समय कारण
3 फरवरी 16.03 से 16.34 जंपर कट
4 फरवरी 14.24 से 15.00 जंपर कट
8 फरवरी 13.33 से 15.33 ग्रिड फेलियर
11 फरवरी 17.32 से 19.30 दुर्घटना
12 फरवरी 11.07 से 11.40 कट
13 फरवरी 09.28 से 15.30 ग्रिड फेलियर
नोट - यह आंकड़े उपभोक्ता के मोबाइल पर भेजे गए संदेश पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed