{"_id":"6a762f899b95ad18a90d6e79","slug":"consumers-and-employees-protest-strongly-against-power-privatization-narnol-news-c-196-1-nnl1004-143560-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बिजली निजीकरण के खिलाफ उपभोक्ताओं और कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बिजली निजीकरण के खिलाफ उपभोक्ताओं और कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन
सिहमा/नांगल चौधरी। बिजली उपभोक्ताओं और कर्मचारियों ने शुक्रवार को सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सिहमा में बिजली उपभोक्ता मंच, हरियाणा से जुड़े ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने एसडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान राजेंद्र प्रसाद खरब और जिला सचिव सुरेंद्र सिंह कटकई ने किया। प्रदर्शनकारियों ने कृषि उपभोक्ताओं के लिए अलग एग्री डिस्काम बनाने के फैसले का विरोध किया। साथ ही गुरुग्राम और नूंह में इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को समानांतर लाइसेंस देने के आवेदन को रद्द करने, स्मार्ट मीटर योजना पर रोक लगाने और बिजली क्षेत्र के निजीकरण को बंद करने की मांग उठाई।
जिला प्रधान राजेंद्र प्रसाद खरब ने कहा कि बिजली लोगों की बुनियादी जरूरत है, इसे मुनाफे का साधन नहीं बनाया जाना चाहिए। किसान संगठन एआईकेकेएमएस के छाजूराम रावत ने कहा कि नया कृषि निगम किसानों के हित में नहीं है और इससे केवल बड़े पूंजीपतियों को फायदा होगा। श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान सुबे सिंह ने भी आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन
वहीं, नांगल चौधरी में हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियरिंग संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन एसडीओ कार्यालय परिसर में तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
वरिष्ठ उपप्रधान राकेश यादव ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 11, 12 और 13 अगस्त को बिजली कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। प्रदर्शन में अनिल गुर्जर, जितेंद्र, रामौतार, कंवल सिंह, शिंभु दयाल, मोहित, अभिषेक, विकास यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।