फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Construction work of seven storey building of civil hospital stopped

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल के सात मंजिला भवन का निर्माण ठप

Mon, 02 Dec 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 02 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Construction work of seven storey building of civil hospital stopped
महेंद्रगढ़। रीवाइज एस्टीमेट के कारण सात मंजिला आधुनिक नागरिक अस्पताल भवन निर्माण का कार्य रुका है। लोक निर्माण विभाग की ओर से भवन के निर्माण को लेकर दोबारा से एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। नागरिक अस्पताल के नए भवन का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। नागरिक अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर का कार्य भी ठप है।
विज्ञापन

बता दें नागरिक अस्पताल का नया भवन आधुनिक सुविधाओं लैस होगा, जिसमें पार्किंग, लिफ्ट, ऑक्सीजन लाइन, 8 ओटी सहित अनेक सुविधाएं मिल सकेंगी। क्षेत्र की करीब दस लाख की आबादी को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 बेड के नागरिक अस्पताल व 50 बेड के ट्राॅमा सेंटर के भवन के लिए नए साल 2025 तक का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से भवन निर्माण का 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। भवन के शेष कार्य के लिए विभाग की ओर से दोबारा एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेजा गया है। एस्टीमेट पर सहमति बनते ही अस्पताल के कार्य को शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 10 जुलाई 2021 को 26 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन बीच में कोरोना के चलते कुछ दिनों तक काम बंद रहा था। पर्याप्त भवन एवं संसाधनों के अभाव में अल्ट्रासाउंड, सीआरएस, एमआरआई के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों को भी लंबे समय से सुविधाओं का इंतजार है। महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना क्षेत्र के 106 गांवों को करीब दस लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अन्य जिलों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed