{"_id":"69d7f6438714a9c6680a5ff4","slug":"construction-of-the-school-building-is-80-percent-complete-students-will-get-separate-classrooms-next-month-narnol-news-c-203-1-mgh1006-125483-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल भवन का निर्माण 80 फीसदी पूरा, अगले माह विद्यार्थियों को मिलेंगे अलग कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल भवन का निर्माण 80 फीसदी पूरा, अगले माह विद्यार्थियों को मिलेंगे अलग कक्ष
विज्ञापन
फोटो संख्या:53 शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जहां बनेगा नया भवन। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए सत्र में आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए 80 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है। अप्रैल के अंत तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसका लाभ 600 विद्यार्थियों को मिलेगा।
स्कूल में आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं लेकिन कुछ समय पहले विभाग की ओर से संस्थान के कुछ भवन कंडम घोषित किए गए थे। इनकी छत भी कमजोर होने के कारण बारिश के समय टपकती। इसके चलते यहां पर विद्यार्थियों की कक्षाएं नहीं लगाई जा रही थी।
अब संस्थान की ओर से नए भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय प्रस्ताव भेजा गया। जनवरी में संस्थान के तीन कमरों का निर्माण कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
नए भवन में कक्षा पहली से आठवीं तक की कक्षाओं को विद्यार्थियों को बैठाया जाएगा। इन कक्षों में ड्यूल डेस्क, डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे।
साथ ही कक्षा के अनुसार ही दीवारों पर पेंटिंग आदि बनाई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को पढ़ने में आसानी होगी और आधुनिक सुविधाओं से पढ़ाई भी पूरी कर पाएंगे। इससे संस्थान के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और बैठने के लिए अलग कक्ष मिलेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- --
- वर्जन:
भवन निर्माण का कार्य अंतिम चरण है और इसी माह के अंत तक कार्य पूरा हो जाएगा। अगले माह से विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग कक्ष रहेंगे और सुविधाएं भी डिजिटल मिलेंगी। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।-सुनील गोरा, प्राचार्य, जीएमएसएसएस, महेंद्रगढ़