फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Construction of new building of civil hospital will start next month

नागरिक अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य अगले महीने होगा शुरू

Sun, 28 Mar 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Construction of new building of civil hospital will start next month
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के नए भवन का वर्क अलॉट हो गया है। अगले महीने के प्रथम सप्ताह से पुराने भवन को तोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने नागरिक अस्पताल के पुराने भवन को खाली करने की सूचना दे दी है। नागरिक अस्पताल की ओर से भी भवन खाली करने का काम शुरू कर दिया है। पुुराने भवन में रखी जांच मशीनें आपातकालीन वार्ड के सामने खाली पड़े चिकित्सकों के क्वार्टर में रखी जा रही हैं। भवन बन जाने के बाद अस्पताल में तमाम हाई टेक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके निर्माण से क्षेत्र के 6 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने अगस्त 2019 में मंत्री रहते हुए नागरिक अस्पताल के रूप में अपग्रेड करवाया था। उसी समय नए भवन बनाए जाने के लिए बजट राशि भी मंजूर करवाई गई थी। सरकार की ओर से लगभग 45 करोड़ रुपये की राशि से छह मंजिला अस्पताल का भवन बनाए जाएगा। नया अस्पताल पुरानी इमारत को तोड़कर बनाया जाएगा। नया भवन 300 गुणा 300 वर्ग फुट पर बनाया जाना है। पोस्टमार्टम गृह के साथ खाली जगह और अस्पताल के पुराने भवन को तोड़कर पूरी जगह बनती है। इसलिए पुरानी जर्जर बिल्डिंग को तोड़ा जाएगा। भवन के निर्माण कार्य तथा सीवरेज के लिए 21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा शेष राशि इलेक्ट्रीसिटी तथा अन्य काम पर खर्च होगी। पिछले सप्ताह सरकार ने इसका वर्क एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को अलॉट कर दिया है और अस्पताल को भी पुराने भवन खाली करने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

ऐसे होगी व्यवस्था
लगभग दो वर्षों तक अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि पुराना भवन तोड़ने के बाद अस्पताल में जगह काफी कम हो जाएगी। अस्पताल के पास वर्तमान में चिकित्सकों के तीन क्वार्टर हैं। इन तीनों क्वार्टर में लैब, आयुष विभाग तथा एक्सरे मशीन शिफ्ट की जाएगी। वहीं पुराने भवन एवं नए भवन को जोड़ने वाली गैलेरी में ओपीडी शिफ्ट की जाएगी। गैलरी को पहले मोडिफाई किया जाएगा तथा एक रास्ता भी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर मंजिला पर मिलेगी सुविधाएं
महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल का भवन बहादुरगढ़ अस्पताल की तर्ज पर बनाया जाएगा। यह पूरा भवन छह मंजिला होगा। इसके अलावा एक बेसमेंट भी बनाया जाएगा। नए भवन में चारों साइड सीढ़ियां, रैंप, चार लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। अस्पताल की हर मंजिल पर अलग-अलग सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें हाई टेक मेेडिकल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
छह लाख लोगों को मिलेगा फायदा
महेंद्रगढ़ में एक भी बड़ा अस्पताल नहीं है जिस कारण यहां के मरीजों को इलाज के लिए गुुरुग्राम, रोहतक, जयपुर जाना पड़ता है। गंभीर मरीजों को दूसरे जगह रेफर किया जाता। इसके अलावा शुगर के मरीजों के लिए डायलिसिस सुविधा भी नहीं है। अल्ट्रासांउड जैसी सुविधा के लिए भी मरीजों को नारनौल जाना पड़ता है। छोटे मोटे ऑपरेशन के लिए भी रेवाड़ी और गुरुग्राम जाना पड़ता है। अस्पताल अपग्रेड होने के बाद ये सभी सुविधा यहां उपलब्ध होंगी और क्षेत्र के छह लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
विभाग की ओर से पिछले सप्ताह नागरिक अस्पताल के नए भवन निर्माण के लिए वर्क अलॉट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग को पुराना भवन खाली करने की सूचना दे दी है। अगले महीने की शुरुआत में पुराने भवन को तोड़ने का कार्य शुरू हो जाएगा।

-जेई विनय कुमार, लोक निर्माण विभाग।
लोक निर्माण विभाग की पुराने भवन को खाली करने की सूचना आ चुकी है। दो से तीन दिन में हम भवन को खाली कर देंगे। आगे ओपीडी चलाने के लिए इमरजेंसी बिल्डिंग में कुछ मोडिफाई करेंगे। लैब, आयुष विभाग तथा एक्सरे मशीन क्वार्टर में शिफ्ट करेंगे।
-डॉ. प्रदीप यादव, आरएमओ, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed