फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Construction of Narnaul's Chhalak drain should be completed: DC

नारनौल के छलक नाले का निर्माण पूरा किया जाए : डीसी

Sat, 12 Jul 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 12 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Construction of Narnaul's Chhalak drain should be completed: DC
नारनौल। मुख्यमंत्री की ओर से विभिन्न मौके पर जिला महेंद्रगढ़ के लिए की गई विभिन्न परियोजनाओं की घोषणाओं की प्रगति को लेकर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों के साथ बैठक की। नारनौल शहर में छलक नाले का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं पर तेजी से अमल किया जाए। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि सभी परियोजनाएं समय पर पूरी हों ताकि आमजन को उसका लाभ मिले।
विज्ञापन

खुडाना गांव में प्रस्तावित आईएमटी (औद्योगिक मॉडल टाउनशिप) के संबंध में हरियाणा राज्य औद्योगिक और आधारभूत संरचना विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए खुडाना पंचायत की प्रस्तावित 1654 एकड़ भूमि चिह्नित की गई थी। इस भूमि के लिए दो मुख्य रास्ते बनाए जाने थे। इन रास्तों के लिए अभी किसानों की ओर से जमीन नहीं दी गई है। इसके लिए दो बार ई-भूमि पोर्टल खोला गया है। अभी तक पूरी जमीन के लिए किसानों की ओर से सहमति नहीं आई है।
जैसे ही किसानों की ओर से इन दोनों रास्तों के लिए सहमति प्राप्त हो जाएगी, इस प्रोजेक्ट के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने नारनौल शहर में छलक नाले का निर्माण कार्य भी पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं नागरिक अस्पताल नारनौल के निर्माण अधिनियम भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।


उपायुक्त ने बारी-बारी से अन्य घोषणाओं की भी विस्तार के साथ समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन्हें जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार, जिला परिषद के सीईओ मनोज कुमार, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल के अलावा अन्य अधिकारी की मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed