फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Construction of building of 100 bed civil hospital going on at slow pace

Mahendragarh-Narnaul News: धीमी गति से चल रहा 100 बेड के नागरिक अस्पताल का भवन निर्माण

Sun, 21 Jul 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 21 Jul 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Construction of building of 100 bed civil hospital going on at slow pace
फोटो संख्या:54- निर्माणाधीन नागरिक अस्पताल का नया भवन--संवाद
महेंद्रगढ़। सात मंजिला आधुनिक नागरिक अस्पताल के भवन निर्माण का कार्य अक्तूबर माह में पूरा हो जाएगा, लेकिन अस्पताल के नए भवन का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। 100 बेड के नागरिक अस्पताल का निर्माण इसी तरह से काम चलत रहा तो इस साल भी नए भवन में स्थानांतरण चुनौती रहेगी। जुलाई 2021 में 26 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर इसका काम शुरू किया गया था।
विज्ञापन

अस्पताल का नया भवन आधुनिक सुविधाओं लैस होगा, जिसमें पार्किंग, लिफ्ट, ऑक्सीजन लाइन, 8 ओटी सहित अनेक सुविधाएं मिल सकेंगी। क्षेत्र की करीब दस लाख की आबादी को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 बेड के नागरिक अस्पताल मिलेगी सुविधाएं। भवन में फर्श पर पत्थर भी लगाए जा चुके हैं। नागरिक अस्पताल का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि लोक निर्माण विभाग शेष 10 प्रतिशत कार्य को अक्तूबर माह तक पूरा कर लेगा।
विज्ञापन

10 जुलाई 2021 को 26 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन बीच में कोरोना के चलते कुछ दिनों तक काम बंद रहा था। पर्याप्त भवन व संसाधनों के अभाव में अल्ट्रासाउंड, सीआरएस, एमआरआई के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों को भी लंबे समय से सुविधाओं का इंतजार है। महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना क्षेत्र के 106 गांवों को करीब दस लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अन्य जिलों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 करोड़ के बजट को मिली थी मंजूरी
वर्ष 2019 में क्षेत्र के लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा उप नागरिक अस्पताल में दर्जा बढ़ाकर महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल का दर्जा दिया था। बेहतर सुविधाओं के लिए भवन का अभाव नजर आने लगा तो नए भवन के लिए 26 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिली थी। 10 जुलाई 2021 को नए भवन निर्माण का शिलान्यास कर काम शुरू किया गया। नए भवन में आपातकालीन वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, अल्ट्रासाउंड, आधुनिक लैब सहित अन्य सुविधाएं मिलनी आरंभ हो सकेंगी।

आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भवन के निर्माण पर वह स्वयं निगरानी रख रहे हैं। समय-समय पर इसका निरीक्षण किया जा रहा है। अस्पताल के नए भवन का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य को तय समय में पूरा कराने के लिए लगातार दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
-रमेशचंद आर्य, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग जिला महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:54- निर्माणाधीन नागरिक अस्पताल का नया भवन--संवाद

फोटो संख्या:54- निर्माणाधीन नागरिक अस्पताल का नया भवन--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed