फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Construction of a water body at a cost of crore begins in Digrota.

Mahendragarh-Narnaul News: डिगरोता में 8 करोड़ लागत से वाटर बॉडी निर्माण कार्य शुरू

Thu, 23 Jul 2026 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Construction of a water body at a cost of crore begins in Digrota.
फोटो संख्या:67- गांव डिगरोता में वाटर बॉडी का नारियल फोड़कर शुभारंभ करते सरंपच पूनम शर्मा व ग्र
सतनाली। गांव डिगरोता में जल संरक्षण और भूजल स्तर सुधारने के उद्देश्य से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से वाटर बॉडी निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। लगभग 12 एकड़ क्षेत्र में बनने वाली इस परियोजना को तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की ओर से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सरपंच पूनम शर्मा और भाजपा जिला महामंत्री योगेश शास्त्री ने बताया कि वाटर बॉडी बनने से बरसात के दौरान बहकर निकलने वाले पानी का संचयन किया जा सकेगा। इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और आसपास के क्षेत्रों में भूजल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी। परियोजना से किसानों को भविष्य में सिंचाई के लिए भी अप्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

निर्माण स्थल पर प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिए गए हैं। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से भूमि समतलीकरण और खुदाई का काम किया जा रहा है। विभाग ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी की व्यवस्था की है। कार्य एजेंसी को निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पानी को सुरक्षित रखने में मिलेगी मदद
वाटर बॉडी का निर्माण आधुनिक तकनीक के अनुरूप किया जाएगा ताकि अधिक मात्रा में पानी का संग्रहण हो सके। इसके साथ जल निकासी और सुरक्षा के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। बरसात में यह संरचना अतिरिक्त पानी को सुरक्षित रखने में मदद करेगी जिससे जल और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed