फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Construction of 200 bed hospital stuck in limbo for 2 years

Mahendragarh-Narnaul News: 200 बेड अस्पताल का निर्माण 2 साल से अधर में लटका

Thu, 24 Oct 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 24 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Construction of 200 bed hospital stuck in limbo for 2 years
नारनौल। नागरिक अस्पताल परिसर में ट्रामा सेंटर के पीछे निर्माणाधीन 200 बेड के अस्पताल का कार्य पिछले दो साल अधर में लटका हुआ है। कभी काम शुरू तो कभी बंद हो जाता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2021 के अंत में शुरू किया गया था, लेकिन अब तक 24 प्रतिशत कार्य भी पूरा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेष कार्य को पूरा करने के लिए पीडब्लयूडी को कई बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। भवन का निर्माण कार्य रही एजेंसी और सरकार के बीच किसी मसले को लेकर मतभेद था और मामला हाइकोर्ट में विचाराधीन था। इस कारण गत दो वर्षों से भवन का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। हालांकि अब सरकार और निर्माण एजेंसी के बीच चल रहा विवाद अब सुलझ गया है और आगामी कुछ दिनों में कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


भवन के आगे जमा सीवर का दूषित पानी
नागरिक अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन भवन की खुदाई के समय सीवर लाइन का पाइप टूट गया था, जिस कारण सीवर का दूषित पानी निर्माणाधीन भवन के आगे जमा है। पानी को पंप चलाकर निकाला तो जाता है, लेकिन पानी निकाला जाता है उतना ही जमा भी हो जाता है। निर्माणाधीन भवन के आगे जमा पानी के चारों तरफ किसी तरह का जाल नहीं लगाया गया है, जिस कारण अस्पताल के समीप स्थित मोहल्ले के बच्चों और उपचार करवाने के लिए आने वाले लोगों के लिए हादसे का कारण बन सकता है। निर्माणाधीन भवन के आगे जमा पानी के कारण मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन भवन का निर्माण कार्य करीब दो साल से बंद पड़ा है। निर्माण कार्य को दोबारा शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीडब्लयूडी को कई बार पत्र लिखकर अवगत करवाया जा चुका है। भवन निर्माण के समय सीवर लाइन टूट गई थी, जिस कारण सीवर का दूषित पानी निर्माणाधीन भवन के आगे जमा है। इसके चारों तरफ जाल लगाने के लिए भी कई बार पीडब्लयूडी को अवगत करवाया जा चुका है।


डॉ. दिनेश कुमार, उप सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, नारनौल।
अस्पताल परिसर में भवन का निर्माण कार्य कर रही एजेंसी और सरकार के बीच हाईकोर्ट में विवाद चल रहा था। इस कारण निर्माण कार्य करीब दो वर्षों से रुका हुआ है। भवन का 24 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और 76 प्रतिशत निर्माण कार्य अभी शेष है। अब निर्माण एजेंसी और सरकार के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया है। उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
अश्विनी कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed