{"_id":"6605dd1725dd3dc1a0050866","slug":"connections-of-consumers-who-have-not-paid-the-bill-will-be-disconnected-narnol-news-c-203-1-sroh1012-108433-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिन उपभोक्ताओं ने बिल नहीं भरा उनके कनेक्शन काटे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिन उपभोक्ताओं ने बिल नहीं भरा उनके कनेक्शन काटे जाएंगे
विज्ञापन
सतनाली। बिजली निगम सतनाली के अधीन आ रहे 1820 उपभोक्ताओं के करीब 50 लाख रुपये बकाया है, जिन उपभोक्ताओं की ओर निगम का दो हजार रुपये तक का बिल बकाया है उनकी सूची तैयार कर कनेक्शन काटने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निगम के जिम्मेदारों का दावा है कि अब दो हजार रुपये से अधिक बिल के बकाएदार उपभोक्ताओं के 31 मार्च के बाद कनेक्शन भी काटे जाएंगे। क्षेत्र में 15 हजार उपभोक्ता हैं। निगम की ओर से अब तक 35 लाख रुपये की रिकवरी की जा चुकी है। उपभोक्ताओं के लिए बकाया राशि जमा करवाने के लिए निगम द्वारा कैश काउंटर 30 व 31 मार्च को खुला रहेगा ताकि उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा करने के लिए परेशानी न हो।
रिकवरी के लिए बनाई छह टीमें
सतनाली बिजली निगम की ओर से 1820 उपभोक्ताओं के करीब 50 लाख रुपये बकाया है। इसके लिए छह टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें दो हजार से अधिक बिल बकाया उपभोक्ताओं के घर-घर पहुंचकर तय समय पर बिल जमा कराने के लिए प्रेरित करेंगी। 31 मार्च के बाद बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं कनेक्शन काट दिया जाएगा। 31 मार्च तक उपभोक्ताओं को अपनी बिल बदा करने की छूट दी गई है। जिन उपभोक्ताओं का बिल दो हजार रुपये या इससे अधिक है वह हरियाणा ट्रस्ट बेस्ड बिलिंग एप के माध्यम से भी बिजली बिल भर सकते हैं।
जिन उपभोक्ताओं के दो हजार अधिक का बिल बकाया है वह 31 मार्च तक बिल जमा करा सकते हैं। उपभोक्ता किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए तय समय में बिल जमा करा सकते हैं। इसके बाद निगम की ओर से बिजली बिल जमा न कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि तय समय पर बिल जमा करवाएं।
विज्ञापन
-हनुमान सिंह, उपमंडल अधिकारी, बिजली निगम सतनाली।