{"_id":"ca1aa948ffa0ecff4c5406ba59bbd6ce","slug":"congressmen-to-stop-the-rail-fare-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया बढ़ोतरी पर कांग्रेसियों ने रोकी रेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया बढ़ोतरी पर कांग्रेसियों ने रोकी रेल
नारनौल
Updated Mon, 30 Jun 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल किराया बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्टेशन पर सीपीएस के नेतृत्व में दिल्ली-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन रोककर सांकेतिक धरना दिया। कांग्रेसियों ने मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ा किराया वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने रेल के इंजन पर चढ़कर विरोध जताया। किसी भी अप्रिय घटना के मद्देनजर इस दौरान जीआरपी, हरियाणा पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के कर्मी मुस्तैद रहे।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीपीएस राव दानसिंह ने कहा कि भाजपा ने मोदी के नाम पर भोली-भाली जनता को बरगला कर वोट हासिल कर लिए। पार्टी ने दावा किया था कि सरकार बनते ही सबसे पहले महंगाई पर अंकुश लगाएगी। अब तो सरकार भी बन गई फिर भी महंगाई कम होने की बजाय बढ़ रही है। एक महीने में चीनी के दाम दो रुपये किलो तो गैस पांच रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हो गई है।
रेल और तेल की बात करे तो उसमें भी काफी बढ़ोतरी की है। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा मात्र एक माह के अल्प समय में ही केंद्र की मोदी सरकार ने देशवासियों को जो तोहफे दिए हैं उससे लोग सोचने पर मजबूर है कि क्या ऐसे अच्छे दिन आएंगे। रेल किराये में वृद्धि करके केंद्र सरकार ने बता दिया कि वह गरीब की हितकर नहीं है। उन्होंने कहा कि यह तो ट्रेलर है, असली फिल्म तो जुलाई में पेश होने वाले बजट में दिखेगी।
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता ने केंद्र सरकार एवं रेलमंत्री से मुंबई की तर्ज पर एनसीआर और हरियाणा में की गई रेल किराये की बढ़ोतरी को अविलंब वापस लेने की मांग की। इससे पहले सीपीएस ने रेलवे प्लेटफार्म पर संबोधन में कहा कि लोकसभा चुनावों में जो भूल हुई है उसे विधानसभा चुनाव में न दोहराएं। हरियाणा की जनता जागरूक है और जनता प्रदेश में कांग्रेस हैट्रिक बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा।
एक बार तो रणनीती हुई फेल
कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित होकर रेलवे स्टेशन के मुख्यद्वार पर पहुंचे ही थे कि सुबह जाने वाली पैसेंजर ट्रेन चल पड़ी। इसके बाद एक बार तो कार्यकर्ता हताश नजर आए लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभालते हुए कहा कि उनका कार्यक्रम तो दिल्ली-बीकानेर रेल को रोकना था। इसके बाद करीब पौने 10 बजे पहुंची रेल को रोका गया। इस दौरा सीपीएस ने करीब पौने घंटे तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रेल के बढ़े किराये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह 9.18 बजे मिनट पर रेल रोकने के लिए प्लेटफार्म की ओर चल पड़े। करीब 9.26 बजे प्लेटफार्म की कुछ दूरी तय की। 20 मिनट तक नारेबाजी की। करीब 9.46 बजे दिल्ली-बीकानेर एक्सप्रेस आई। रेल रुकी तो कांग्रेसी कार्यकर्ता गाड़ी के इंजन पर चढ़ गए और बढ़ा किराया वापस लेने के लिए नारेबाजी की।
नहीं बनेगा कोई मुकदमा
ट्रेन अपने निर्धारित समय पर स्टेशन पर पहुंची थी। सही समय पर ही स्टेशन से रवाना हुई। कांग्रेसियों ने सांकेतिक धरना दिया इससे ट्रेन यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। इस कारण किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। - सुजान सिंह, आरपीएफ इंचार्ज