Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congress to reach out to every village to safeguard the right to vote; Jagdish Yadav issues a rallying cry.

Mahendragarh-Narnaul News: वोट का अधिकार बचाने के लिए गांव-गांव पहुंचेगी कांग्रेस, जगदीश यादव ने भरी हुंकार

Sat, 07 Nov 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Congress to reach out to every village to safeguard the right to vote; Jagdish Yadav issues a rallying cry.
महेंद्रगढ़। वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को निजामपुर और महेंद्रगढ़ ब्लॉक के दो गांवों में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए। निजामपुर ब्लॉक के गांव वलाहा कलां और महेंद्रगढ़ ब्लॉक के गांव मंडोला में हुए कार्यक्रमों में अभियान के जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री जगदीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और लोकतंत्र को मजबूत बनाने पर चर्चा की। पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब हर नागरिक का वोट सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

मतदाता सूची में सभी पात्र लोगों के नाम शामिल होने चाहिए। किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित नहीं होंगे, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव, महिला जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती यादव, तोताराम कौली, राजकुमार जेई, प्रदीप यादव, रामरूप लांबा, विनोद चौधरी और वीरभान सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed