फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   congress, meating, protest, tow, part, dc, letter

नोटबंदी के खिलाफ हुए प्रदर्शन में दो गुटों में बंटी कांग्रेस

Fri, 06 Jan 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
congress, meating, protest, tow, part, dc, letter
कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
नोटबंदी के खिलाफ शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री किरण चौधरी व पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में शहर में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त राजनारायण कौशिक को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने सरकार से भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराने व नोटबंदी से हुए नुकसान की भरपाई जनता को देने की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी भी साफ तौर पर दिखाई दी।
विज्ञापन

दो गुटों में बंटी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नोटबंदी के खिलाफ शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पूर्व हुड्डा गुट के कार्यकर्ता स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एकत्र हुए जिनका नेतृत्व पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने किया। वहीं किरण तंवर गुट के कार्यकर्ता रेस्ट हाउस के सामने स्थित चितवन वाटिका में एकत्र हुए। हुड्डा गुट के नेताओं ने रेस्ट हाउस में ही कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संबोधन करने वालों में प्रमुख रूप से राव नरेंद्र सिंह के अलावा पूर्व सीपीएस अनीता यादव, राव दान सिंह के पुत्र व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राव अक्षत सिंह, प्रवीण चौधरी व युवा कांग्रेस के जिला प्रधान कृष्ण राव थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नोटबंदी के बाद देश के हालात बहुत ही खराब हो गए हैं। अनेक उद्योग बंद हो गए हैं। वहीं जनता अभी भी लाइनों में अपने ही पैसों को निकलवाने के लिए खड़ी है। वहीं भाजपा नेता आराम से चैन की सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन

किरण चौधरी लेट आई तो चल दिए कार्यकर्ता
किरण गुट के नेता व कार्यकर्ता काफी देर तक किरण चौधरी का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं पहुंची। करीब सवा 12 बजे दिल्ली से आये पर्यवेक्षकों ने उनको चलने का इशारा कर दिया। वहीं किरण गुट के लोग भी झंडे लेकर चितवन वाटिका से बाहर निकल गए लेकिन इनको अन्य नेताओं ने रोक लिया। वहीं हुड्डा गुट के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चल दिए। इन्होंने शहर के मुख्य महावीर चौक पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी से देश के लोग हुए लकवाग्रस्त : किरण
कांग्रेस विधायकदल की नेता किरण चौधरी ने अपने आवस पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि नोटबंदी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश व देश के नागरिकों को लकवाग्रस्त कर दिया है। अब देश के लोगों की यह समस्या 2018 तक भी खत्म नहीं होने वाली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो नोटबंदी की है, उसकी जांच होनी चाहिए। इसमें हुए भ्रष्टाचार की भी उच्च स्तरीय जांच हो। नोटबंदी की आड़ में प्रधानमंत्री ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया है। जिसके कारण आज पूंजीपतियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। पेटीएम जैसी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए अब पीएम कैशलेस को बढ़ावा देने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पूंजीपतियों की कंपनी है, जो लोगों का पैसा इधर से उधर करने में अपना कमीशन लेगी। इससे आम जनता को नुकसान होगा। उसकी दस रुपये की वस्तु के उसे 12 रुपये देने होंगे, क्योंकि दो रुपये पेटीएम जैसी कंपनी अपने कमीशन के रूप में उपभोक्ताओं से वसूलेगी।
दोनो गुट नारेबाजी करते हुए लघुसचिवालय पहुंचे
वहीं चितवन वाटिका में मौजूद दूसरे गुट के नेता व कार्यकर्ता वहां पर रुक गए। वहां पर किरण चौधरी करीब 12 बजकर 20 मिनट पर पहुंची। जिसके बाद उन्होंने वहां भाषण दिया तथा दूसरा ग्रुप भी नारेबाजी करता हुआ महावीर चौक होते हुए लघु सचिवालय पहुंचा।
ज्ञापन देने का इंतजार करता रहा पहला गुट
लघु सचिवालय में पहुंचने के बाद पहला गुट वहां पर थोड़ी देर तक रुका तथा सरकार के प्रति नारेबाजी की। जब दूसरा ग्रुप किरण चौधरी के नेतृत्व में वहां पहुंचा तो दोनों ग्रुपो में जमकर नारेबाजी हुई।
ज्ञापन देने के लिए मची होड़
लघु सचिवालय पहुंचने के बाद दोनों गुटों में ज्ञापन देने के लिए होड़ मच गई। जिसके चलते वहां पर धक्का मुक्की का माहौल भी बन गया। दोनों गुटों के कार्यकर्ता एक दूसरे से आगे निकलने लगे। वहीं उपायुक्त सीढ़ियों से ज्ञापन लेने के लिए नीचे आ गए। जिसके बाद किरण चौधरी व राव नरेंद्र सिंह ने उपायुक्त राजनारायण कौशिक को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।


नोटबंदी से बंद हुआ काम : नरेंद्र सिंह
फोटो नंबर 13
 पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की नोटबंदी के बाद काम धंधे कम हो गए हैं। ईंट-भट्टों व छोटे उद्योग धंधे बंद होने के कगार पर हैं। ऐसे में यहां काम करने वाले हजारों मजदूर भी पलायन कर गए हैं। यह बात शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहे। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान कृष्ण राव भी उनके साथ थे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ा है। आम जनता का हाल बेहाल हो गया है। 55 दिन बाद भी जनता अपने पैसों के लिए बैंकों व एटीएम के बाहर लाइनों में लगी हुई है।  नोटबंदी पर किया गया सरकार का फैसला गलत  है। इससे सभी वर्गों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार नोटबंदी केवल पूंजीपतियों के लिए लेकर आई थी। पूंजीपतियों ने नोटबंदी के जरिये अपना सारा काला धन सफेद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed