फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congress Mahila Morcha demonstrated demanding reservation

Mahendragarh-Narnaul News: आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Sun, 23 Mar 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 23 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Congress Mahila Morcha demonstrated demanding reservation
फोटो नंबर-01महिला आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन करती कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यकर्ता। स
नारनौल। कांग्रेस महिला मोर्चा ने रविवार को महिला आरक्षण की मांग को लेकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से महावीर चौक तक प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती यादव ने किया, जबकि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदर्शनकारी महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए संसद और विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने की मांग रखी। डॉ. राजवती यादव ने कहा कि महिलाओं को राजनीति और समाज में समान अधिकार मिलना चाहिए, जिससे वे अपनी आवाज को मजबूती से उठा सकें।
विज्ञापन

वहीं प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि महिला कांग्रेस महिला सशक्तीकरण और समानता के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी दीपिका डागर, प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा मालिक, मुकेश, मंजू, सावित्री, अनिमा, माया, शशिबाला, कल्पना, रीना व रजनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed