फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congress, Left parties and other political parties will be involved in Bharat Bandh

भारत बंद में कांग्रेस, वामदलों समेत अन्य राजनीतिक पार्टियां होंगी शामिल

Tue, 08 Dec 2020 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
Congress, Left parties and other political parties will be involved in Bharat Bandh
नारनौल। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों तथा बिजली के खिलाफ एआईकेएससीसी व संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 8 दिसंबर के अखिल भारतीय बंद को सफल बनाने में ऑल इंडिया किसान संगठन अपनी भूमिका निभाने में लगा हुआ है। वहीं कांग्रेस और वामपंथी दल भी इसे लेकर प्रदर्शन करेंगे। रोडवेज यूनियन ने भी हड़ताल में शामिल होने की बात कहीं है। वहीं जीएम ने कहा कि बसों का संचालन होगा। वही पुलिस प्रशासन भी इसे लेकर सतर्क है। शहर के सभी प्रमुख जगहों पर पुलिस कर्मचारियों को तैनात किए जाएगा। इसमें चितवन वाटिका और बस स्टैंड प्रमुख रुप से शामिल है।
विज्ञापन

भारत बंद को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन करेंगी। वहीं वामपंथी संगठनों ने भी प्रदर्शन करने की बात कही है। जीएम रोडवेज नवीन शर्मा ने बताया कि बसों का संचालन पहले जैसे होगा। जिस रूट पर समस्या आएगी, वहां पर बसों का संचालन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि रोडवेज के कर्मचारियों ने भारत बंद में शामिल होने की जानकारी नहीं दी है। वहीं यूनियन के प्रधान राजेश ने कहा कि कर्मचारी किसानों के साथ हैं। वहीं भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन ने कृषि संबंधित तीन कानूनों को रद्द करने की मांग की है। कामरेड सीताराम ने बताया कि यदि तीनों कानून लागू होते हैं तो ना केवल किसानों के लिए बल्कि आम जनता के लिए भी गंभीर दुष्परिणाम होंगे। आवश्यक खाद्य वस्तुओं को कई गुना महंगे दामों पर खरीदना पड़ेगा। उन्होंने 8 दिसंबर को देशव्यापी बंद को भी पूर्ण समर्थन दिया है तथा आम जनता, गरीब किसानों व मजदूरों से आवाहन किया है कि बंद को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर जय सिंह, बाबूलाल, जगदीश प्रसाद, शेर सिंह, साधु राम रावत व गुरु चरण आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

बडेसरा खाप करेंगी समर्थन
किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। इसी कड़ी में बडेसरा खाप ने भी कृषि व कृषकों को बचाने के लिए भारत बंद का पूर्ण समर्थन किया है। बडेसरा खाप के अध्यक्ष सतबीर बडेसरा ने किसानों की मांगों को जायज ठहराते हुए केंद्र सरकार से अपील की है कि तीनों कानूनों को तत्काल प्रभाव से खारिज किया जाए। अन्यथा इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन जितना लंबा चलेगा सरकार की मुश्किलें उतनी ही ज्यादा बढ़ती जायेगी। सरकार से अपील है की राष्ट्र हित में तत्काल प्रभाव से इन कानूनों को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed