फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congress exploited the exploited and backward classes: Ashok

कांग्रेस ने किया शोषित एवं पिछड़ा वर्ग का शोषण : अशोक

Sun, 18 Sep 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congress exploited the exploited and backward classes: Ashok
नारनौल। जननायक जनता पार्टी के अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को सिंघाना रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शेरवाल रहे जबकि अध्यक्षता एससी सेल के जिलाध्यक्ष राजबीर गुलावला ने की।
विज्ञापन

जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि बैठक में पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विचार्र किया गया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक शेरवाल को धानक समाज के लोगों ने एक ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया कि महेंद्रगढ़ में उन्होंने सामाजिक सहयोग से करीब 600 गज जमीन ली है और वह चाहते हैं कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला वहां भवन की नींव रखने आएं। एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शेरवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज के शोषित एवं पिछड़े वर्ग का शोषण किया है। कांग्रेस ने इनका वोट के लिए इस्तेमाल तो किया, लेकिन अब तक उन्हें कभी मान-सम्मान नहीं दिया।
विज्ञापन

इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में जाकर ऐसे लोगों को एकजुट किया जाएगा, जिन्हें पार्टी अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला व दुष्यंत चौटाला से रूबरू करवाकर सम्मानित किया जाएगा। जजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट तेजप्रकाश ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुजुर्गों को पूरे भारत वर्ष में सबसे अधिक बुढ़ापा पेंशन दिलाने, युवाओं को निजी नौकरियों में 75 प्रतिशत रोजगार का अधिकार देकर उनके हाथों को मजबूत करनेका काम किया है। उपमुख्यमंत्री एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है, वे छत्तीस बिरादरी के आम जनमानस को साथ लेकर चलते हैं। इस मौके पर सुलोचना ढिल्लो, सुरेंद्र पटीकरा, बेदू राता, हजारी लाल लंबौरा, अमरसिंह, धन्नाराम सरपंच, रघुवीर सैनी, रामकुमार, बजरंगलाल अग्रवाल, हरचंद तोबड़ा, धर्मबीर यादव, रवींद्र गागड़वास, वीरेंद्र घाटासेर, नवीन राव, महेंद्र खन्ना, हरफूल, गुरदीप सरदार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed