{"_id":"587d16c54f1c1b3703eff2fc","slug":"congres-fire-statue-health-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति अनर्गल बयान देने वाले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री चाहे अपना बयान को वापस ले चुके हों लेकिन उनका विरोध लगातार जारी है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र पटवा के नेतृत्व में सोमवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का अटेली में पुतला जलाकर विरोध जताया।
इस मौके पर पटवा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति सारा देश श्रद्धा से नमन करता है। पूरा विश्व महात्मा गांधी का आदर करता है।लेकिन प्रदेश की भाजपा में ऐसे छोटी सोच वाले लोग भी है जो अपने स्वार्थ के लिए अपने पार्टी नेता को बड़ा बताकर अपनी छोटी मानसिकता को उजागर कर रहे हैं। ऐसे लोगों की जितना निंदा की जाए कम है। स्वास्थ्य मंत्री के बयान से आहत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला जलाकर अपनी नाराजगी प्रकट की है। इस मौके पर बलवंत मोहनपुर, राजू कलवाड़ी, अजीत दौंगड़ा, ओमप्रकाश दुबलाना, धर्मेन्द्र शर्मा, प्रदीप कलवाड़ी, हरफूल गुवानी, सुरेन्द्र बाछौद व बजरंग कटकई सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।