{"_id":"6ae4ea6f5f24b5d9be000de4","slug":"congcongress-is-misleading-people-in-the-name-of-sir-ranbir-gangwaress-is-misleading-people-in-the-name-of-sir-ranbir-gangwa-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147249-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही कांग्रेस : रणबीर गंगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही कांग्रेस : रणबीर गंगवा
विज्ञापन
फोटो नंबर-05'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम के तहत पत्रकारों को संबाेधित करते जन स्
नारनौल। हरियाणा के लोकनिर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। वास्तव में कांग्रेस का जनाधार लगातार कम हो रहा है और इसी वजह से उसे चुनावों में कम वोट मिल रहे हैं। अपनी राजनीतिक स्थिति को स्वीकार करने के बजाय कांग्रेस वोट चोरी के आरोप लगा रही है।
मंत्री रणबीर सिंह गंगवा शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम के तहत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह प्रक्रिया पहली बार नहीं हो रही है। देश में अब तक 11 बार एसआईआर हो चुका है और वर्तमान में 12वीं बार यह प्रक्रिया चल रही है। इनमें से दस बार कांग्रेस की सरकारों के दौरान एसआईआर करवाया गया था।
उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत मृत व्यक्तियों, देश के नागरिक नहीं होने वाले लोगों और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाते हैं। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह ऐसे नामों को मतदाता सूची में बनाए रखना चाहती है और उनके सहारे सरकार बनाना चाहती है। गंगवा ने राहुल गांधी पर विदेशों में जाकर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी किसी भी नेता को शोभा नहीं देती। मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आंदोलनों में अपने लोगों को भेजकर युवाओं से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करवाती है जो देश की सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ है।
इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश यादव, कंवर सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, भाजपा जिला प्रधान यतेंद्र यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, गाेविंद भारद्वाज व प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।