फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Confusion continues over BJP ticket from Mahindergarh, Rambilas Sharma will file nomination

गजब: भाजपा प्रत्याशी के रूप में रामबिलास शर्मा ने भरा नामांकन, महेंद्रगढ़ सीट कर रही अंतिम लिस्ट का इंतजार

Wed, 11 Sep 2024 03:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 11 Sep 2024 03:10 PM IST
सार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस कड़ी में गजब का मामला देखने को मिला है। महेंद्रगढ़ सीट को भाजपा ने होल्ड पर रखा है। लेकिन पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने बिना लिस्ट जारी हुए भाजपा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन भर दिया है।

विज्ञापन
Confusion continues over BJP ticket from Mahindergarh, Rambilas Sharma will file nomination
पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी महेंद्रगढ़ विधान सभा सीट पर आखिर बुधवार को प्रो. रामबिलास शर्मा ने भी भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन जमा करा ताल ठोक दी है। वीरवार तीन बजे तक एबी फार्म जमा नहीं कराने पर नामांकन को रद्द कर दिया जाएगा। जिसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी और भाजपा की ओर से अभी भी महेंद्रगढ़ सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। उधर कैलाशचंद पाली गत शुक्रवार को ही भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। वहीं अब प्रो. रामबिलास शर्मा की ओर से बुधवार शाम 2:30 बजे नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। हालांकि चुनाव अधिकारी की ओर से एबी फार्म जमा कराने का नोटिस भी जारी कर दिया।
विज्ञापन


अब महेंद्रगढ़ सीट से भाजपा पार्टी से दो उम्मीदवार अपनी दावेदारी जता रहे हैं। वहीं एबी फार्म जमा नहीं कराने पर नामांकन पत्र को रद्द माना जाएगा जिसके बाद उम्मीदवार निर्दलीय भी मैदान में नहीं उतर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी बीच हरियाणा सरकार मुख्य सचिव कार्यालय राजनीतिक और संसदीय मामले विभाग राजनीतिक शाखा की ओर से गत चार सितंबर को रामबिलास शर्मा, उनके बेटे गौतम शर्मा सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए जारी किया गया पत्र भी बुधवार को जमकर वायरल हो रहा है। इस पत्र में बाघोत निवासी नीलम शर्मा पत्नी कैलाशचंद शर्मा निवासी बाघोत की ओर से शिकायत का हवाला दिया गया है। वहीं इस पत्र को लेकर प्रो. रामबिलास शर्मा के पुत्र गौतम शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे एक षड़यंत्र बताया है। उनका कहना है कि यह पुरानी चीजें चुनाव के समय हमारे खिलाफ षड़यंत्र के तहत उछाली जा रही हैं। यह शिकायतें बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed