{"_id":"69c5767b01474320c403b742","slug":"confusion-among-the-public-regarding-png-connection-narnol-news-c-196-1-nnl1005-137715-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पीएनजी कनेक्शन को लेकर आमजन में असमंजस की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पीएनजी कनेक्शन को लेकर आमजन में असमंजस की स्थिति
Thu, 26 Mar 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 09रामकरण दास कॉलोनी में एक घर के बाहर लगा पीएनजी मीटर। संवाद
नारनौल। शहर में इन दिनों गैस की किल्लत के बीच एलपीजी और पीएनजी को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिन रिहायशी क्षेत्रों में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सुविधा शुरू हो चुकी है, वहां उपभोक्ताओं के लिए तीन माह के भीतर कनेक्शन लेना अनिवार्य करने की चर्चा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई स्पष्ट आधिकारिक निर्देश जारी नहीं हुए हैं। इसके बाद भी लोगों में संशय है।
उपभोक्ताओं का मानना है कि यदि एलपीजी कनेक्शन बंद कर दिए गए और पूरी तरह पीएनजी पर निर्भरता बढ़ गई तो उनके पास कोई विकल्प नहीं बचेगा। ऐसे में निजी गैस कंपनियां मनमाने ढंग से दाम बढ़ा सकती हैं। इसी आशंका के चलते कई लोग पीएनजी कनेक्शन लेने से हिचकिचा रहे हैं।
शहर के हुडा सेक्टर, मालवीय नगर और दया नगर जैसे कुछ ही इलाकों में फिलहाल पीएनजी सप्लाई चालू है। वहीं, रामकरण दास कॉलोनी, सलामपुरा, चांदूवाड़ा, जमालपुर, केशव नगर, शिव कॉलोनी, सुभाष नगर, कैलाश नगर और रेलवे रोड सहित कई क्षेत्रों में पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन अभी गैस सप्लाई शुरू नहीं हुई है। इससे भी लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
किरायेदारों के लिए कनेक्शन चुनौती
हुडा सेक्टर जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग किराए के मकान में रहते हैं। ऐसे में पीएनजी कनेक्शन लेने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि नए संभावित निर्देशों के बाद किरायेदारों को भी कनेक्शन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है लेकिन स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। बीपीएल परिवारों और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों में भी चिंता देखी जा रही है। उन्हें आशंका है कि यदि पीएनजी कनेक्शन अनिवार्य हुआ तो क्या उन्हें एलपीजी कनेक्शन और उससे मिलने वाली सब्सिडी छोड़नी पड़ेगी। इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है।
-- -- -- -
गैस की किल्लत के दौरान पीएनजी कनेक्शन शुरू होने पर एलपीजी को अस्थायी रूप से बंद किया जाना चाहिए ताकि हालात सामान्य होने पर उसे दोबारा चालू कराया जा सके। अन्यथा पीएनजी सप्लाई करने वाली निजी कंपनी मनमाने ढंग से गैस का दाम बढ़ा सकती है।-राहुल सैनी, मोहल्ला- श्याम कॉलोनी
-- -- -- --
बीपीएल परिवार की श्रेणी में आते हैं और सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं। घर के पास पीएनजी पाइपलाइन बिछी हुई है, सप्लाई शुरू होने के बाद कनेक्शन लेना अनिवार्य रहेगा। ऐसे में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।- मनोज कुमार, मोहल्ला- श्याम कॉलोनी।
वर्जन
पीएनजी कनेक्शन के बारे में कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। किन स्थानों पर पीएनजी लाइन बिछी है और किन स्थानों पर सप्लाई चालू है, इसका डाटा एकत्रित किया जा रहा है। आधिकारिक दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद आमजन को अवगत करवाया जाएगा।-अरुण सैनी, सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी, नारनौल।