फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Competition will be held to ensure participation of citizens in democracy, up to 15 applications can be made

लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए होगी प्रतियोगिता, 15 तक कर सकते हैं आवेदन

Sun, 06 Mar 2022 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Competition will be held to ensure participation of citizens in democracy, up to 15 applications can be made
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों की लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उनके हुनर व रचनात्मकता को निखारने के उद्देश्य से ‘माई वोट इज माई फ्यूचर पावर ऑफ वन वोट थीम’ पर आधारित राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी उम्र के प्रतिभागी 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

मतदाता दिवस पर होंगी पांच प्रतियोगिताएं
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता की शुरुआत 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर की गई थी। इसके तहत प्रश्नोत्तरी, स्लोगन, गीत, वीडियो बनाने और पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागी अपने आवेदन ई-मेल आईडी voter-contest@eci.gov.in पर भेज सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही प्रथम राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता पांच श्रेणियों में विभाजित की गई है, जिसमें क्विज, स्लोगन, गीत, वीडियो बनाने और पोस्टर डिजाइन करने की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भाग लेने से पहले प्रतिभागी https://ecisveep-nic-in/contest/ पर विस्तृत जानकारी व नियम व शर्तों के बारे में जानकारी प्राप्त कर ले।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में तीन श्रेणी के लोग ले सकेंगे भाग
उपायुक्त ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आवेदक तीन श्रेणी संस्थागत, व्यावसायिक और शौकीन श्रेणी के तहत भाग ले सकते हैं। संस्थागत श्रेणी के तहत प्रासंगिक केंद्र या राज्य सरकार अधिनियम के तहत पंजीकृत शैक्षणिक संस्थान, संगठन जैसे कि स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय भाग ले सकेंगे। इसी प्रकार व्यावसायिक श्रेणी के तहत व्यक्ति, जिनकी आजीविका का मुख्य स्रोत वीडियो बनाना, पोस्टर डिजाइनिंग, गायन या किसी भी रूप में काम करना है और जहां राजस्व का प्रमुख स्रोत वीडियो बनाने, पोस्टर बनाने, गायन के माध्यम से है, भाग ले सकेंगे। चयनित होने पर प्रतिभागी को पेशेवर श्रेणी के संबंध में प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। एमेच्योर श्रेणी के तहत वे व्यक्ति भाग ले सकते हैं जो अपनी रचनात्मकता को प्रस्तुत करने के लिए शौकिया वीडियो बनाते, पोस्टर डिजाइनिंग, गायन करते हैं, लेकिन उनकी आय का प्रमुख स्रोत कुछ और है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेताओं को दिया जाएगा नकद पुरस्कार
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष तीन विजेताओं को नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक श्रेणी में एक ‘स्पेशल मेंशन’ श्रेणी के तहत भी नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

संस्थागत श्रेणी में चार स्पेशल मेंशन होंगे, जबकि व्यावसायिक और शौकीन श्रेणी में तीन-तीन स्पेशल मेंशन होंगे। विभिन्न श्रेणियों में प्रविष्टियों पर निर्णय भारत के चुनाव आयोग द्वारा गठित एक जूरी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रविष्टियों के पुनर्मूल्यांकन के दावों से संबंधित किसी भी आग्रह पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को श्रेणियों के आधार पर नकद पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed