फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Competition will be held to create awareness about traffic rules

Mahendragarh-Narnaul News: यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए होगी प्रतियोगिता

Sun, 03 Nov 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 03 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Competition will be held to create awareness about traffic rules
नारनौल।
विज्ञापन


प्रदेश भर के सभी स्कूल, काॅलेज, आईटीआई इत्यादि में यातायात जागरूकता को लेकर सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर के आदेशानुसार एवं एडीजीपी यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) करनाल के दिशा-निर्देशों पर प्रतियोगिता होगी। वर्ष 2024-25 के सत्र में प्रदेश सरकार की पहल एवं पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता को कराया जा रहा है। यह प्रतियोगिता पांच चरणों में कराई जाएगी। जिसमें सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल व कालेज के छात्र हिस्सा लेंगे।
इस प्रतियोगिता में स्कूलों से कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के छात्र हिस्सा ले सकेंगे। पहले चरण में यह प्रतियोगिता स्कूल स्तर पर कराई जाएगी। दूसरे चरण में खंड स्तर, तीसरे चरण में जिला स्तर, चौथे चरण में रेंज स्तर और पांचवें चरण में प्रदेश स्तर पर कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्रों को प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा जिला पुलिस की तरफ से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। पहले राउंड में यह प्रतियोगिता 12 नवंबर को आयोजित होगी।
विज्ञापन

ट्रैफिक उप-पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शुरुआत से ही यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता लाना एवं यातायात नियमों के प्रति छात्रों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना है, जिससे कि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा इस प्रतियोगिता में हिस्सा लें। साथ ही जिले के वाहन चालक से भी वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed