फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Common people upset due to increasing encroachment at Bhojawas bus stand

Mahendragarh-Narnaul News: भोजावास बस स्टैंड पर बढ़ते अतिक्रमण से आमजन परेशान

Thu, 08 Feb 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 08 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Common people upset due to increasing encroachment at Bhojawas bus stand
फोटो संख्या:74- भोजावास में दुकानदारों ने सामान लगाकर किया अतिक्रमण--स्रोत--स्वयं
कनीना। भोजावास के बस स्टैंड पर फलों और सब्जियों के ठेले के अलावा रेहड़ी लगाने वालों व अनेक दुकानदारों ने दुकान के बाहर सामान रख व बड़े-बड़े फ्लेक्स बोर्ड लगाकर आमजन की परेशानियों को बढ़ा दिया है। खरीदारी करने वाले लोगों की दुर्घटनाओं का भय भी बना रहता है। कुछ दुकानदारों की शिकायत पर 5-6 माह पहले ग्राम पंचायत व स्थानीय प्रशासन ने अभियान चला कर इनको हटवाया भी था। गांव के मुख्य बाजार से तो ग्राम पंचायत द्वारा चलाए गए अभियान से कब्जा हटाकर जगह खाली कर दी गई थी। लेकिन कनीना-अटेली मुख्य सड़क मार्ग पर कुछ समय बाद ही रेहड़ी वालों ने दोबारा से सड़क के बिल्कुल किनारे अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। रेहड़ी वालों व अन्य दुकानदारों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि भोजावास गांव बाजार की दृष्टि से आसपास के 25-30 गांव का मुख्य केंद्र है। बस स्टैंड पर करीब 600 दुकानें हैं। बस स्टैंड के आसपास के गांवों का बड़ा बाजार है। बस स्टैंड पर सुबह से लेकर देर शाम तक भारी भीड़ रहती है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के दोनों तरफ पानी निकासी के लिए ड्रेन भी बनाई हुई है लेकिन कुछ दुकानदारों ने पक्के चबूतरे बनाकर और टीन शेड लगाकर अतिक्रमण कर दिया है। लोगों की मांंग है कि ग्राम पंचायत व प्रशासन अतिक्रमण से राहत दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed