{"_id":"666a0a49407055d0b608c7d4","slug":"committed-suicide-after-not-getting-rs-30-lakh-as-loan-narnol-news-c-196-1-nnl1004-113125-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उधार के 30 लाख रुपये नहीं मिलने पर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उधार के 30 लाख रुपये नहीं मिलने पर दे दी जान
Thu, 13 Jun 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल क्षेत्र में एक व्यक्ति ने उधार के रुपये वापस नहीं मिलने पर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस शिकायत में एक व्यक्ति पर रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में हाजीपुर निवासी पंकज ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। उसके पिता प्रदीप का देवेंद्र से रुपये का लेने देने था। मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे उसके पास फोन आया। उन्होंने बताया कि देवेंद्र उसके 30 लाख रुपये नहीं दे रहा है। अब मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे पहले उसके पिता ने उसके मामा रघुनाथपुरा निवासी दिनेश कुमार के पास भी फोन किया और बताया कि देवेंद्र उसके पैसे नही दे रहा है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने देवेंद्र के पास फोन किया तो उसने कहा कि उससे कोई रुपये का लेन देन नही है। पंकज ने शिकायत में बताया गया कि उसके पिता ने एक साल पहले जमीन बेचकर देवेंद्र को लगभग 40 लाख रुपये दिए थे। यह बात सारे गांव व सभी रिश्तेदारों को पता है। पुलिस शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनके पिता ने देवेंद्र के कारण जान दे दी है।