फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   College to remain open on Sunday too; today is the last day for undergraduate admissions.College to remain open on Sunday too; today is the last day for undergraduate admissions.

Mahendragarh-Narnaul News: रविवार को भी खुलेगा कॉलेज, स्नातक में दाखिला के लिए आज अंतिम दिन

Sun, 23 Aug 2026 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
College to remain open on Sunday too; today is the last day for undergraduate admissions.College to remain open on Sunday too; today is the last day for undergraduate admissions.
फोटो-60 राजकीय महिला म​हाविद्यालय।संवाद - फोटो : टूंडला में वार्ता करते श्रीनगर रामलीला महोत्सव के पदा​धिकारी संवाद
महेंद्रगढ़। स्नातक पाठ्यक्रमों में अभी भी 566 सीटें खाली होने के कारण महेंद्रगढ़ का राजकीय महिला कॉलेज रविवार को भी खुलेगा। दाखिले से वंचित छात्राओं को मौका देने के लिए 23 अगस्त को विशेष ओपन काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। इच्छुक छात्राएं सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कॉलेज पहुंचकर दाखिला ले सकेंगी। दाखिले का आज अंतिम दिन है।
विज्ञापन

कॉलेज में खाली सीटों पर दाखिले पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होंगे। एसटी और डीएसटी सीटों को छोड़कर अन्य सभी रिक्त सीटों पर ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दाखिले के लिए छात्राओं को अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।
विज्ञापन

कॉलेज में सबसे अधिक 385 सीटें बीए में खाली हैं। इस पाठ्यक्रम में 335 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। बीए ऑनर्स में 33 सीटें रिक्त हैं, जबकि अब तक केवल सात सीटें भरी गई हैं। बीकॉम में 120 सीटें खाली हैं और 40 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। वहीं, बीएससी फिजिकल साइंसेज में 16 और बीएससी लाइफ साइंसेज में 12 सीटें अभी रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से अंतिम दिन का लाभ उठाने की अपील की है। वहीं, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की पहली मेरिट सूची 24 अगस्त को जारी की जाएगी।
---------------
वर्जन:
स्नातक में दाखिला के लिए 23 अगस्त अंतिम तिथि घोषित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं और ओपन काउंसिलिंग में दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए रविवार को संस्थान खुला रहेगा। -डॉ. मक्खन सिंह, नोडल अधिकारी, महिला कॉलेज, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed