फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   College students took to the streets in honor of the Tricolour.

Mahendragarh-Narnaul News: तिरंगे के सम्मान में सड़कों पर उतरे कॉलेज विद्यार्थी

Sat, 15 Aug 2026 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
College students took to the streets in honor of the Tricolour.
फोटो 06 व्यायामशाला में पौधरोपण करते ग्रामीण व युवा। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : Archive
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्राचार्य विजय यादव ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने तिरंगे को गौरव, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक बताया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। संवाद
विज्ञापन

------------------
करीरा में पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा
कनीना। कनीना उपमंडल के गांव करीरा में भूतपूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण संगठन की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान स्कूटी, साइकिल और मोटरसाइकिलों पर तिरंगा ध्वज लगाकर पूर्व सैनिक एवं ग्रामीण गांव की फिरनी से होते हुए निकले। प्रतिभागियों ने तिरंगा लेकर भारत माता की जय और झंडा ऊंचा रहे हमारा जैसे देशभक्ति नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से गुंजायमान कर दिया। संवाद
विज्ञापन

---------------------
तिरंगा यात्रा में गूंजा एकता और अखंडता का संदेश
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। कुलपति टंकेश्वर कुमार ने तिरंगे को भारत की आन, बान और शान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे और देश की प्रगति में योगदान दे। कुलपति ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, एकता और समर्पण की भावना से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यात्रा में सुनीता श्रीवास्तव, पवन कुमार शर्मा, सुनील कुमार, नंदकिशोर, पायल कंवर चंदेल, दिनेश चहल, नीरज कर्ण सिंह और मुलाका मारूति सहित कई प्रोफेसर और अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
कृष्ण नगर कॉलेज ने निकाली तिरंगा रैली
नारनौल। शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य सुमन यादव ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली गांव गोद और बलाहा कला की गलियों से गुजरी। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे ग्रामीण अंचल में सकारात्मक संदेश पहुंचा। संवाद

..........
तिरंगे के सम्मान में किया पौधरोपण
मंडी अटेली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर गांव कटकई व्यायामशाला में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व सरपंच रघुबीर सिंह ने अध्यक्षता की, सीएस वर्मा प्रभाकर ने मंच संचालन किया। ''मां के नाम एक पेड़'' अभियान के तहत पौधरोपण और तिरंगा रैली भी निकाली गई। जिला प्रमुख राकेश ने शहीदों की कुर्बानी से मिली आजादी का सम्मान कर कर्तव्य निभाने पर जोर दिया। संवाद

फोटो 06 व्यायामशाला में पौधरोपण करते ग्रामीण व युवा। स्रोत: ग्रामीण

फोटो 06 व्यायामशाला में पौधरोपण करते ग्रामीण व युवा। स्रोत: ग्रामीण- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed