{"_id":"6aeb7af7c3c1deacd50a9d29","slug":"college-becomes-overall-champion-for-the-first-time-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147435-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पहली बार कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पहली बार कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
फोटो नंबर-11सम्मान समारोह के दौरान ट्राफी के साथ महिला कॉलेज की छात्राएं व स्टाफ। स्रोत: संस्
नारनौल। प्रतिभा और मेहनत के दम पर राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल की छात्राओं ने जोनल यूथ फेस्टिवल ‘तरंग’ में शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कुल 36 स्थान हासिल कर पहली बार ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। इस उपलब्धि में 12 प्रथम, 13 द्वितीय और 9 तृतीय स्थान शामिल हैं। वहीं, छात्रा निशिका छक्कड़ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
इस खुशी में महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने विजेता छात्राओं और प्राध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने मेहनत, अनुशासन और टीम भावना से महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
छात्राओं ने संगीत, नृत्य, रंगमंच, साहित्य और ललित कला में प्रतिभा दिखाई। रंगोली, हिंदी भाषण, वाद-विवाद, कविता पाठ, कार्टूनिंग, फोक ऑर्केस्ट्रा, हरियाणवी शॉर्ट मूवी और रील मेकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
यूथ फेस्टिवल डीन प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि विजेता टीम 13 से 15 नवंबर तक इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में होने वाले इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल में भाग लेगी। सांस्कृतिक विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश ने सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।