{"_id":"587e5ee64f1c1b3403efffe6","slug":"colege-gate-lock-students-protest-profesar-transfar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज गेट पर विद्यार्थियों ने जड़ा ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज गेट पर विद्यार्थियों ने जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य नरेश यादव का डेपुटेशन पर नारनौल पीजी कॉलेज से अटेली कॉलेज में तबादला करने के विरोध में मंगलवार को कालेज के विद्यार्थियों ने कालेज के मुख्य गेट पर ताला बंदी कर जमकर विरोध जताया। इसके बाद कालेज विद्यार्थी नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव से मिलकर पीजी कालेज प्राचार्य के तबादले को रुकवाने की मांग की।
इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे कालेज विद्यार्थी हितेश, भारत, राहुल वर्मा, लवीस, मांगे सरदार, निखिल, रोशन, तरुण, संदीप, विशाल, जीतू, सचिन, आशीष, जितेंद्र, मनीष, मोहित, आकाश व अखिल आदि ने कहा कि अगर प्राचार्य का तबादला नहीं रोका गया तो विद्यार्थी अपनी कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। वहीं आज की तरह हर दिन बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विद्यार्थियों ने सरकार व विधायक से आह्वान करते हुए पीजी कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य नरेश कुमार के डेपुटेशन को जल्द से जल्द रुकवाने की गुहार लगाई है।