{"_id":"675dc26ec74326abdd015a8a","slug":"cold-wave-increased-the-chill-sun-god-provided-relief-narnol-news-c-196-1-nnl1004-119209-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, सूर्यदेव ने दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, सूर्यदेव ने दिलाई राहत
Sat, 14 Dec 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। क्षेत्र में सुबह और शाम अभी ठंड का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह से शीतलहर ने लोगों को ज्यादा ठंड का अहसास करवाया। इसकी वजह से दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। जहां बुधवार व वीरवार को जमाव बिंदु के पास तापमान पहुंच गया था, वहीं शुक्रवार और शनिवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन-रात का तापमान क्रमश: 19.5, 4.5 व 22.5, 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि इस सीजन में लगातार उत्तरी बर्फीली हवाओं ने संपूर्ण मैदानी राज्य राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हाड़कंपा देने वाली ठंड का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों और पूर्वी राजस्थान के ऊपर प्रति चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।
साथ ही साथ उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में एक हल्का चक्रवातीय प्रभाव बना हुआ है। बार-बार हवा बदलने की वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हल्की बादल वाही भी देखने को मिली।
विज्ञापन
16 दिसंबर को एक और नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में फिर से तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। अगर हवाएं शांत रही तो सुबह के घंटों के दौरान कोहरा की संभावना भी बन रही है। इसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है।