फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cold wave and cloudy weather throughout the day increased the cold, today there is a possibility of rain

दिनभर शीतलहर व बादल छाये रहने से ठंडी बढ़ी, आज बारिश होने की संभावना

Fri, 21 Jan 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cold wave and cloudy weather throughout the day increased the cold, today there is a possibility of rain
वर्तमान मौसम प्रणाली वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मौसम गतिशील और परिवर्तनशील बना हुआ है। क्षेत्र में पूरे दिन घने बादल छाये रहने से धूप नहीं निकलने से लोग ठिठुरते रहे। सुबह से ही पूरे क्षेत्र में 10-12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही है जो पूरे इलाके में ठंड का तीखा प्रभाव दिखा रही हैं। हालांकि इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से ज्यादातर स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ठंड के प्रभाव से बाजार में रौनक और रफ्तार धीमी नजर आ रही थी। शुक्रवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को सुबह से शाम तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। जिसकी वजह से ठंड में आमजन को राहत नहीं मिल पा रही थी। पूरे क्षेत्र बादलवाही, कोहरा और धूंध की सफेद चादर के आगोश में रहा। आज जिले में नारनौल का न्यूनतम तापमान 8.5 और अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 9.3 और अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। जिला महेंद्रगढ़ में वर्तमान मौसम प्रणाली द्वारा तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस मौसमी प्रणाली से 21 जनवरी रात्रि बाद अलसुबह 1 व 2 बजे से गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हवाओं की गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। 22 जनवरी को पूरा दिन रुक रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने और 23 जनवरी से इस मौसमी प्रणाली का प्रभाव हरियाणा के पूर्वी जिलों पर और एनसीआर दिल्ली पर होने की संभावनाएं हैं। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान मौसम प्रणाली द्वारा बारिश की गतिविधियों के दौरान किसानों को सतर्क रहने और रबी की फसलों में अभी सिंचाई और केमिकल छिड़काव को बारिश की गतिविधियों तक रोके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed