फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cold rising, Narnaul's minimum temperature reached 9.2 degrees

बढ़ने लगी ठंड, नारनौल का न्यूनतम तापमान पहुंचा 9.2 डिग्री

Wed, 04 Nov 2020 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cold rising, Narnaul's minimum temperature reached 9.2 degrees
हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी के चलते इस बार सर्दी ने थोड़ी जल्दी ही दस्तक दे दी है। गत वर्ष नवंबर माह के अंत तक ही सर्दी का अहसास होना शुरू हुआ था, लेकिन इस बार अक्तूबर के आखिरी दिनों में ही तापमान तेजी से नीचे आ रहा है। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सुबह व शाम के समय ठंड हो रही है, लेकिन दिन के समय का तापमान अलग दिखाई दे रहा है। दिनभर तेज धूप खिल रही है। जिससे अधिकतम तापमान घटने की बजाय बढ़ रहा है। मंगलवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। चिकित्सकों के अनुसार सुबह-शाम सर्दी व दिन के समय धूप के चलते लोग ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार सर्दी ने एक महीने पहले ही दस्तक दे दी है। गत वर्ष गत वर्ष नवंबर माह के अंत तक ही सर्दी का अहसास होने शुरू हुआ था, लेकिन इस बार नवंबर माह के शुरूआत में ही तापमान 10 डिग्री पहुंच गया। जो लगातार गिरता जा रहा है। सोमवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो मंगलवार को 0.8 डिग्री गिरावट के साथ 9.2 डिग्री पर पहुंच गया। अक्तूबर के आखिरी दिनों में ही तापमान तेजी से नीचे आ रहा है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस था जो मंगलवार को बढ़कर 32.8 डिग्री पर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में पिछले तीन-चार दिनों में बर्फबारी हुई है, इसलिए उस क्षेत्र की ठंडी हवा का मौसम पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed