फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cold continues due to drop in minimum temperature

न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बरकरार

Sat, 29 Jan 2022 09:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Cold continues due to drop in minimum temperature
लगातार पूरे सूबे में शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है और कुछ स्थानों पर शीतलहर अपने प्रचंड तीखे तेवर दिखा रही है। शनिवार को भी जिला महेंद्रगढ़ पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा जिले पर काबिज है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 3 दिनों से पूरे जिले में बढ़िया धूप खिल रही है। शीत लहर से आमजन को राहत मिल रही है। इस उष्ण और उग्र धूप के बावजूद जिला महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। शनिवार की सुबह महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस और नारनौल का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिस स्थान पर 4.0 डिग्री सेल्सियस और उसके आसपास या उससे नीचे तापमान होता है वहां शीतलहर अपना प्रचंड प्रभाव दिखाती है। महेंद्रगढ़ का लगातार न्यूनतम तापमान 4 .0 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान चल रहा है। यहां चरम शीत ऋतु और शीत लहर अपना प्रभाव आमजन को दिखा रही है। आज नारनौल का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 30 जनवरी को एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस भारत में प्रवेश कर रहा है। इस प्रणाली द्वारा उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होगी उत्तरी मैदानी राज्यों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिससे इस शीत लहर में थोड़ी सी आंशिक रूप से राहत मिलने की संभावनाएं बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed