{"_id":"5e3313548ebc3e4b4f2292fc","slug":"cm-s-dhanyavad-rally-will-be-at-16-february-narnol-news-rtk5398228171","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में सीएम की धन्यवाद रैली 16 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में सीएम की धन्यवाद रैली 16 फरवरी को
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ रेस्ट हाउस में गांव दोगड़ा में सीएम की रैली को लेकर बैठक लेते सीएम के राजनैतिक सचिव अज
- फोटो : Narnol
गांव दौंगड़ा में 16 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी की रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार जिले में रैली करेंगे। इस मौके पर जिले का कई सौगात देंगे।
रैली को लेकर लोक निर्माण विश्राम गृह महेंद्रगढ़ में सीएम के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ ने पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव, अटेली के विधायक सीताराम यादव, प्रदेश सचिव मनीष मित्तल, जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेहता, जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र झिमरिया उपस्थित थे। भाजपा के प्रदेश सचिव मनीष मित्तल ने बताया कि 16 फरवरी को गांव दौंगड़ा में जिला स्तरीय रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विस चुनाव में भाजपा को वोट देने पर कार्यकर्ताओं और लोगों का आभार प्रकट करेंगे। इसके अलावा जिले को कई सौगातें भी देंगे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को रैली की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। वीरवार को उक्त पदाधिकारियों ने रैली स्थल का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं को रैली स्थल तैयार करवाने के लिए दिशा निर्देश दिए। प्रदेश में मनोहर-2 सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री जिले में पहली रैली करेंगे।
तीनों विधानसभा का मध्य बिंदु
दौंगड़ा गांव महेंद्रगढ़, नारनौल व अटेली के बीच स्थित होने के चलते इस गांव का चयन किया गया है। यहां तीनों विधानसभा क्षेत्र के लोग आसानी से पहुंच सकेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर अगले सप्ताह दोबारा से मीटिंग की जाएगी। जिसमें स्थानीय पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे।