फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM honored Banarasi Devi of village Bawania

Mahendragarh-Narnaul News: गांव बवानियां की बनारसी देवी को सीएम ने किया सम्मानित

Sat, 08 Mar 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 08 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
CM honored Banarasi Devi of village Bawania
फोटो संख्या:86- पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी से सम्मान प्राप्त करतीं 
महेंद्रगढ़। गांव बवानियां निवासी बनारसी देवी द्वारा स्वरोजगार स्थापित करा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयासों के लिए पंचकूला में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुषमा स्वराज अवार्ड से नवाजा।
विज्ञापन

शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती राव सहित प्रदेश के अन्य मंत्री भी उपस्थित रहे। बता दें कि हरियाणा व राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में 800 से अधिक महिलाओं को मोटे अनाज से खाद्य उत्पादन तैयार करने के लिए प्रशिक्षित कर चुकी हैं। इनके सराहनीय प्रयासों के लिए बाल विकास विभाग की ओर से सुषमा स्वराज अवार्ड के लिए चयन किया गया था। बाजरे के लड्डू व अन्य उत्पादन जापान, सिंगापुर व अमेरिका तक पहुंच चुके हैं। हरियाणा के अलावा राजस्थान में भी हर साल प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर 100 से अधिक महिलाओं को मोटे अनाज से उत्पादन तैयार कर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण दे रही है। साथ ही स्वयं भी मोटे अनाज व स्थानीय स्तर पर उपलब्धता के हिसाब से खाद्य उत्पादन तैयार कर सालाना 10 लाख रुपये तक की आय ले रही है। हाल में सरकार द्वारा भी तीन करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट लगाने की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।
विज्ञापन

गांव बवानिया निवासी बनारसी देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिला सुषमा स्वराज अवार्ड क्षेत्र की महिलाओं के लिए गर्व की बात है। मोटे अनाज से उत्पादन तैयार कर महिलाएं स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं। उनके द्वारा बाजारा से तैयार की गई खिचड़ी व बिस्कुट अमेरिका तक पहुंच चुके हैं। सालाना मोटे अनाज व स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सब्जियों से करीब 200 क्विंटल उत्पादन तैयार कर रही है। उनके उत्पादन की दिल्ली, गुरूग्राम जैसे बड़े शहरों में तेजी से मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed