{"_id":"634c514e86152b2bc9353c4a","slug":"cm-flying-squad-raids-sweet-shop-and-ice-factory-narnol-news-rtk6610735113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग ने मिठाई की दुकानों पर गोदामों पर मारा छापा, छह सैंपल लिए, दुकानदारों में मच हड़कंप 18-12-11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग ने मिठाई की दुकानों पर गोदामों पर मारा छापा, छह सैंपल लिए, दुकानदारों में मच हड़कंप 18-12-11
विज्ञापन
कनीना। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए लगातार मिलावटी मिठाई और खाद्य सामग्री की शिकायतों के बाद रविवार को मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने कनीना कस्बे के वार्ड नंबर 13 में मिठाई की दुकान एवं आइस फैक्ट्री में छापा मारा। जहां पर 220 किलोग्राम खोया 150 किलोग्राम दूध मिला। इनके दो-दो सैंपल लिए गए। बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा बिजली लोड की जांच की गई। तय लोड से एक किलो वाट अधिक पाया गया। इसके बाद कार्रवाई की गई।
टीम ने वार्ड नंबर 13 में स्थित एक अन्य दुकान पर पहुंची जहां पर 250 किलोग्राम खोया, 330 किलोग्राम कलाकंद व 25 किलोग्राम मैदा मिला। इनके सैंपल लिए गए। दुकान और गोदाम मालिक से लाइसेंस के बारे में पूछा तो उसने लाइसेंस दिखाया। बिजली से संबंधित कोई कमी नहीं मिली। सीएम उड़नदस्ते में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक चौधरी, उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, उप निरीक्षक लीलाराम, उप निरीक्षक अनिल कुमार, सिकंदर कुमार, बिजली विभाग से एसडीओ मनोज कुमार, फोरमैन सुरेश कुमार, लाइनमैन राजेश कुमार, देवेंद्र शामिल थे।
वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि दीपावली में अधिक मुनाफे के चक्कर में कुछ लोग मिठाइयों व खाद्य सामग्री में मिलावट करते हैं। लगातार छापा मारकर सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। नमूने फेल होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि दुकान पर कम लोड का मीटर लेकर अधिक बिजली प्रयोग में ली जाती है। जिसको देखते हुए सभी दुकानों की जांच की जा रही है।