{"_id":"658c6d0482b3e765440e0e79","slug":"cm-flying-squad-raids-medical-store-operator-arrested-narnol-news-c-203-1-sroh1010-6282-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीएम उड़नदस्ते ने मेडिकल स्टोर पर डाला छापा, संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीएम उड़नदस्ते ने मेडिकल स्टोर पर डाला छापा, संचालक गिरफ्तार
Wed, 27 Dec 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते की टीम ने बुधवार को शहर के सतनाली चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा डाला। टीम को दौरान टीम को नौ एमटीपी किट व अन्य प्रतिबंधित दवाएं मिली। टीम की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई जिसके आधार पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
जिले में अवैध नशीली व प्रतिबंधित दवाएं बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यह छापा डाला गया। बुधवार देर शाम को शहर के महाराणा प्रताप चौक पर चल रहे एक मेडिकल स्टोर पर टीम पहुंची। टीम की ओर से की कार्रवाई में प्रतिबंधित एमटीपी कीट, दवाइयां व कैप्सूल बरामद किए गए। सीएम उड़नदस्ते की टीम व प्रशांत कुमार ड्रग्स कंट्रोलर ऑफिसर नारनौल की संयुक्त टीम ने श्री श्याम फार्मा मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की। इस दौरान महेंद्रगढ़ पुलिस टीम भी साथ रही। मेडिकल स्टोर पर खायरा निवासी एक व्यक्ति मिला। टीम ने मेडिकल स्टोर से नौ एमटीपी कीट, अल्प्राजोलम की 210 गोलियां व ड्रामाडोल के 116 कैप्सूल बरामद हुए।
एमटीपी कीट का उपयोग चिकित्सीय गर्भपात के इलाज में किया जाता है। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर के अनुसार ये सभी दवाइयां प्रतिबंधित हैं और मेडिकल स्टोर संचालक इस संबंध में अपना कोई लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं कर सका। इसको लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। वहीं स्टोर संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। दवाइयों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने सीएम उड़नदस्ते व ड्रग्स कंट्राेल अधिकारी की ओर से शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।