फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM Flying raids in three offices, 17 employees found absent

Mahendragarh-Narnaul News: तीन कार्यालयों में सीएम फ्लाइंग का छापा, 17 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Sat, 26 Aug 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 26 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raids in three offices, 17 employees found absent
नांगल चौधरी। सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार को नांगल चौधरी के तीन कार्यालयों में छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान 17 अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। टीम ने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। टीम में ड्यूटी मजिस्ट्रेट मोहम्मद अजरूद्दीन, उड़नदस्ता से एसआई सतेंद्र, एएसआई सचिन, एएसआई कर्मपाल तथा गुप्तचर विभाग से एसआई जसवंत सिंह, एएसआई संदीप, एएसआई नरेंद्र, एएसआई प्रेम कुमार, सिपाही संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम ने तहसील कार्यालय नांगल चौधरी में जांच की। हाजिरी रजिस्टर के अनुसार कार्यालय में कुल 20 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें से 14 अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इनमें कृष्ण कुमार नायब तहसीलदार, जयपाल रजिस्ट्री लिपिक, मुकेश कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर, देवीदत्त सरल केन्द्र ऑपरेटर, महाराम लिपिक, सोनिका सहायक कार्यालय कानूनगो, धर्मपाल सेवादार, नवीन कंप्यूटर ऑपरेटर, धर्मपाल सेवादार, रेखा देवी कंप्यूटर आपरेटर, महाबीर प्रसाद कानूनगो, रामबीर चालक, जिनेंद्र टीआरए, गौरव सेवादार शामिल रहे। जिस समय छापामार कार्रवाई चल रही थी, उस समय कार्यालय के बाहर भीड़ जमा थी तथा लोग अपना काम करवाने के लिए परेशान थे। लोगों ने बताया कि वह कार्यालय के बार-बार चक्कर काटते हैं, परन्तु कोई भी अधिकारी-कर्मचारी सीट पर नहीं मिलता है। न ही कार्य समय पर होता है। इसी प्रकार नगरपालिका कार्यालय नांगल चौधरी का औचक निरीक्षण किया गया। इस कार्यालय में कुल 17 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें दो कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसमें विकास गर्ग जेई, दयानंद लेखाकार शामिल हैं। इसके अलावा सीएम विंडो की 12 शिकायतें लंबित पाई गईं। इनके बारे पूछने पर बताया गया कि उक्त शिकायत का निपटारा कर दिया गया, किन्तु शिकायतकर्ता संतुष्ट न होने के कारण तकनीकी रूप से पेंडिंग हैं। इसके बाद बीडीपीओ कार्यालय नांगल चौधरी का औचक निरीक्षण किया गया। इस कार्यालय में कुल 17 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं। यहां एक कर्मचारी कृष्ण कुमार सहायक लेखाकार मनरेगा गैरहाजिर पाए गए। इसके अलावा सीएम. विंडो की 24 शिकायत पैमाइश व अवैध कब्जे की बकाया मिली। टीम द्वारा पूछने पर अधिकारियों ने कहा कि समय पर निपटारा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed