{"_id":"65427b032ff5c4a215041fd4","slug":"cm-flying-raided-sweet-shops-narnol-news-c-203-1-sroh1011-4741-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीएम फ्लाइंग ने मिठाई की दुकानों पर मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीएम फ्लाइंग ने मिठाई की दुकानों पर मारे छापे
Wed, 01 Nov 2023 09:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 01 Nov 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
कनीना में सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। त्योहारी सीजन पर अधिक मुनाफे के चक्कर में मिलावट का खेल तेजी से चल रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता सक्रिय होकर क्षेत्र में मिठाई तथा अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल ले रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग एवं मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई जारी है। टीम ने मंगलवार देर शाम तक कनीना क्षेत्र में कई दुकानों पर छापे मारकर मिठाई व खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कनीना बस स्टैंड के सामने व कनीना मुख्य बाजार में मिठाई की दुकानों पर कार्रवाई की।
अलग-अलग मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए। डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि कई दुकानों पर घटिया किस्म की मिठाई बेचकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एक दुकान से बर्फी और कलाकंद और दो दुकानों पर खोया और मैदा के सैंपल लिए गए। साथ ही दो दुकानों से बेसन और बर्फी के सैंपल लिए।
डॉक्टर दीपक चौधरी ने बताया कि दीपावली के सीजन में मिठाइयों में मिलावट की आशंका बनी रहती है, जिसको लेकर क्षेत्र के विभिन्न दुकानों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मिलावट कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।