फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM Flying arrived to inspect the cleaning campaign of the Municipal Council

Mahendragarh-Narnaul News: नगर परिषद के सफाई अभियान का निरीक्षण करने पहुंची सीएम फ्लाइंग

Fri, 08 Dec 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 08 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
CM Flying arrived to inspect the cleaning campaign of the Municipal Council
नारनौल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने शुक्रवार को उप निरीक्षक सचिन के नेतृत्व में नारनौल नगर परिषद के जेई प्रवीण व सफाई दरोगा के साथ शहर में 1 से 7 दिसंबर तक चलाए गए विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों को निरीक्षण किया। जिसमें टीम को शहर के बाहर जाने वाले मार्गाें पर सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई, लेकिन शहर के अंदर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए दिखाई दिए। जिनकी उड़नदस्ता टीम सदस्यों ने फोटोग्राफी कर उन्हें चिह्नित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश की सभी पालिका व परिषद में 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक विशेष सफाई चलाया गया। इसके तहत नारनौल शहर में भी सफाई अभियान चलाकर शहर की सफाई की गई। इसके लिए नगर परिषद अधिकारियों द्वारा शहर के सभी वार्डों में सफाई के लिए अपने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। उक्त सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम शुक्रवार को उपनिरीक्षक सचिन के नेतृत्व में नगर परिषद पहुंची। यहां टीम ने सफाई अधिकारियों से सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इनमें टीम को बताया गया कि इस सफाई अभियान में नगर परिषद नारनौल के 210 सफाई कर्मी तथा 3 ट्रैक्टर-ट्राली व एक जेसीबी शामिल रही। इसके बाद टीम सफाई दरोगा व जेई को साथ लेकर सफाई किए गए स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को शहर से बाहर जाने वाले मुख्य मार्गों पर सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई, लेकिन शहर के अंदर कुछ स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए मिले। इनकी फोटोग्राफी करते हुए चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed