फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Clouds remained in the sky, there was a slight drop in the temperature

आसमान में छाये रहे बादल तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई

Tue, 12 Apr 2022 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained in the sky, there was a slight drop in the temperature
आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मंगलवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस था। बादलबाई के चलते अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। हवा की गति धीमी होने से लू भी नहीं चली। इससे आम आदमी ने कुछ चैन की सांस ली।
विज्ञापन

बता दें कि अप्रैल माह के शुरू से ही पड़ रही भीषण गर्मी से आम जनमानस बेहाल था। दोपहर होने से पहले ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे थे। पारा 43 डिग्री पार हो गया था लेकिन मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाने से सुबह ठंडी हवाओं के झोंकों ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। दोपहर में भी बादलों के चलते धूप की लुका छुपी लगातार जारी रही। इससे गर्मी का एहसास लोगों को कम हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed