{"_id":"5ff2027e8ebc3e3bb3564d4d","slug":"clouds-are-prevailing-throughout-the-day-increase-in-minimum-temperature-farmers-expect-rain-narnol-news-rtk5892457180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर छाये रहे बादल, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी किसानों को बारिश की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर छाये रहे बादल, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी किसानों को बारिश की आस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। दिनभर बादल छाए रहने से किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन बारिश नहीं होने से किसान मायूस रहे। वहीं शीत लहर के चलते दिनभर लोग ठिठुरते रहे। आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 6 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान बारिश होने की संभावना है। वहीं धुंध और कोहरा भी बढ़ेगा।
मौसम में आए बदलाव से किसान जहां खुश नजर आए वहीं दो दिनों से सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने व बारिश की बूंदे नहीं गिरने से किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाए हुए है। मौसम विभाग ने 6 जनवरी तक बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि शनिवार को क्षेत्र में कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। रविवार को दिनभर बादल छाने व हवा का रुख उत्तर पूर्व रहा। हवा का रुख बदलते ही ठंडक भी कम होने लगी। रात का तापमान जहां शुक्रवार को 0.2 डिग्री था वहीं रविवार को उछाल खाकर 9.5 डिग्री पहुंच गया। दो दिनों में तापमान में 9.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
हल्की बारिश फसलों के लिए लाभकारी
मौसम का मिजाज बदलते ही किसानों के चेहरों पर मुस्कान है। सरसों व चना की फसल में मावठ की उम्मीद में किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाए हुए है। किसानों का कहना है कि फसलों के लिए मावठ का यह उपयुक्त समय है। इस समय अगर बारिश हो जाती है तो फसलों के लिए सोने पर सुहागा होगा। बारिश होने से पैदावार में भी बढ़ोतरी होगी। पिछले चार पांच दिन के दौरान पाला जमने से फसलों में नुकसान हुआ है, उसकी न केवल भरपाई हो सकेगी बल्कि फसलों पर रौनक भी आएगी।