फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Clouds and fog covered all day, feeling of cold due to drizzle in many places

दिनभर छाये बादल व कोहरा, कई जगहों पर बूंदाबांदी से ठंड का एहसास

Tue, 08 Nov 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Clouds and fog covered all day, feeling of cold due to drizzle in many places
मौसम में आये अचानक बदलाव के चलते मंगलवार को सुबह आसमान में बादल व कोहरा छाया रहा। सुबह के समय व सायं चार बजे घने बादल छाने के बाद तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। मौसम में आए परिवर्तन के साथ ही सर्दी का भी आगाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला आगामी 2 या 3 दिन जारी रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं बादलों की वजह से मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने से 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 203 खराब श्रेणी में पहुंच गया है। दो दिन से वायु गुणवत्ता सूचकांक में थोड़ा सुधार आया था लेकिन मंगलवार को दोबारा खराब श्रेणी में पहुंच गया है। प्रदूषित होती हवा लोगों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रही है। बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए यह माहौल परेशानी भरा है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे। बादल छाये रहने की वजह से हल्की धुंध का एहसास भी रहा। सुबह 11 बजे सूर्य देव के दर्शन हुए थे। इसके बाद दो बजे बाद फिर आसमान में घने गहरे काले बादल छा गये। सायं साढ़े तीन बजे तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। मौसम में आए इस बदलाव के कारण लोगों को दिन में हल्की गुलाबी सर्दी का एहसास भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को बादलवाई हुई है। इसके चलते कई जगह बूंदाबांदी भी हुई है। उन्होंने बताया कि इसका असर 9 व 10 नवंबर को भी देखने को मिलेगा। हालांकि इससे ज्यादा बरसात होने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर के बाद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी।

फसलों के लिए लाभदायक
पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जगहों पर हुई बूंदाबांदी फसलों के लिए काफी लाभदायक है। इस समय क्षेत्र में सरसों व चने की फसल खड़ी है। मौसम में ठंड व हल्की बूंदाबांदी से फसलों में रौनक आयेगी। यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। वहीं कई जगहों पर गेहूं की बिजाई चल रही है। बारिश होने से गेहूं की फसल की बिजाई प्रभावित हो सकती है। सरसों व चने की बिजाई अक्तूबर माह में हो चुकी है। किसान गेहूं की बिजाई 10 नवंबर के बाद ही करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed