{"_id":"66f69f7f7ab913ad080446e8","slug":"cleanliness-and-nature-track-organized-in-hakenvi-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112335-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में स्वच्छता और नेचर ट्रैक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में स्वच्छता और नेचर ट्रैक का आयोजन
Fri, 27 Sep 2024 05:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 27 Sep 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- स्वच्छता और नेचर ट्रेक के अवसर पर उपस्थित शिक्षक एवं प्रतिभागी विद्यार्थी-स्रोत
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के पर्यटन और होटल प्रबंधन विभाग द्वारा विश्व पर्यटन दिवस पर विशेष स्वच्छता और नेचर ट्रैक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ाना था। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के ट्रेक न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरणीय स्थिरता के महत्त्व को समझने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और इस दिशा में योगदान देने का आग्रह किया।
पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रणबीर सिंह ने विद्यार्थियों को प्रकृति पर मानव गतिविधियों के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि ट्रेक में 60 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दिया।