फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cleaning workers demonstrated outside the Nagar Palika office in Ateli

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में नपा कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 09 Jul 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 09 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers demonstrated outside the Nagar Palika office in Ateli
फोटो 6 अटेली नगर पालिका के कर्मचारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते।संवाद
मंडी अटेली। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को मांगों को लेकर पुराने नपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन केंद्रीय मजदूर संगठनों और कर्मचारी संघ के आह्वान पर हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मजदूर विरोधी लेबर कोड को रद्द किया जाए। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये किया जाए। ठेका प्रथा और निजीकरण बंद हो। अस्थायी, कच्चे कर्मियों और स्कीम वर्कर्स को स्थायी किया जाए। निर्माण श्रमिकों सहित मजदूरों के लिए बने बोर्ड को मजबूत किया जाए। सभी को उचित सुविधाएं मिलें।
मनरेगा में 200 दिन काम और 800 रुपए दैनिक मजदूरी तय की जाए। न्यूनतम पेंशन 10 हजार रुपये मासिक दी जाए। स्थायी कर्मचारियों की भर्ती हो। पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। वाहन चालकों और रेहड़ी पटरी मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा कानून लागू किया जाए। बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई का फैसला वापस लिया जाए।
विज्ञापन

एलआईसी के शेयरों के विनिवेश पर रोक लगाई जाए। प्रदर्शन में प्रधान मनोज कुमार, महिला प्रधान गीता, रामकिशन, मनीष, राकेश, सोनू, प्रवीन, मुकेश, निर्मला, सोमा, मंजू आदि सफाई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed