फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cleaning plan made on Diwali, still there are piles of filth

Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली पर सफाई की बनी योजना, फिर भी लगे गंदगी के ढेर

Tue, 22 Oct 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 22 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cleaning plan made on Diwali, still there are piles of filth
नारनौल। दीपावली पर्व पर भी शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। इसके लिए गत दिनों नगर परिषद चेयरपर्सन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना भी बनाई थी, लेकिन अब तक शहर में पूर्ण रूप से दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था ठीक तरह से नहीं होने के कारण शहर में कई जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। हालांकि दीपावली पर शहर में सफाई को लेकर नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने अधिकारियों को रात के समय शहर के बाजारों व अन्य स्थानों से कूड़ा उठाने की बात कही थी। शहर में अभियान की शुरूआत तो कर दी गई है। परंतु अभी इसका शहर में असर पूरी तरह से दिखाई नहीं दे रहा। शहर में आम लोगों की शिकायत है कि डोर टू डोर कूड़ा लेने वाली गाड़ी कई मोहल्लों में दो-तीन दिन तक नहीं आती है। जिसके कारण लोग कूड़ा सड़क पर डाल देते हैं। वहीं सड़क से कूड़ा उठान करने वाली गाड़ी भी सभी जगह नियमित नहीं पहुंच पाती है। इसके कारण शहर के अनेक मोहल्लों व बाजारों में कई जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। अब दीपावली नजदीक होने के कारण लोग अपने घरों व दुकानों में सफाई भी कर रहे हैं। ऐसे में कूड़ा भी ज्यादा निकल रहा है। इसे देखते हुए नगर परिषद ने रात के समय कूड़ा उठान करने की योजना बनाई है। शहर में लोगों का कहना है कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर के प्रत्येक बाजार व मोहल्लों में घर-घर कूड़ा लेने वाली गाड़ियों को नियमित रखा जाए। शहर में गंदगी के ढेर लगे रहने के कारण मच्छर भी पनप रहे हैं।
विज्ञापन


सफाई को लेकर बैठक के बाद रात के समय कूड़ा उठान के लिए तीन टेंपो व दो ट्रैक्टर-ट्राली लगाई गई है, जो कूड़ा उठान कर रही है। शहर में गंदगी न फैले इसके लिए लोगों को भी जागरूक होने की आवश्यकता है। लोग कूड़ा उठान करने के बाद भी सड़कों पर कूड़ा डाल देते हैं, जिसके कारण व्यवस्था ठीक नहीं हो पा रही है। वैसे शहर में कहीं से भी कूड़ा उठान नहीं होने के शिकायत मिलती है तो उसे तुरंत उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण कुमार, जेई नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed