{"_id":"6159f0628ebc3e6267224682","slug":"cleaned-hands-on-jewelery-and-cash-worth-lakhs-of-five-families-from-slums-narnol-news-rtk6259486176","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं, आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं, आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर, लोगों में रोष
विज्ञापन
धोलेड़ा में चोरी के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : Narnol
नांगल चौधरी। धौलेड़ा क्रशर जोन में झुग्गियों में रहकर क्रशरों पर मेहनत मजदूरी करने वाले पांच परिवारों के घरों से चोरों ने लाखों के आभूषणों व नकदी चुरा लिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित परिवारों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बंजारा बस्ती के पीड़ित परिवार के लोग अलफू व विष्णु ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से धौलेड़ा क्रशर जोन के पास झुग्गियां बनाकर क्रशरों पर काम कर रहे हैं। हर रोज की तरह शुक्रवार रात को भी वे दिन में मेहनत मजदूरी कर रात को भोजन करने के बाद परिवार के साथ झुग्गियों में सो रहे थे। वे अपनी मेहनत मजदूरी का पैसा व जेवरात ड्रम आदि में रखते हैं। कुछ के पास लोहे की छोटी संदूक भी है। रात को अज्ञात चोरों ने उनकी बस्ती में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर उनकी झुग्गी में रखी संदूक व ड्रम आदि को उठा ले गए। झुग्गियों से दूर जाकर उनमें से नकदी व जेवरात निकालकर अपने साथ ले गए और खाली ड्रम व संदूक दूर झाड़ियों में फेंक गए। विष्णु ने बताया कि चोर उनका करीब साढ़े चार किलोग्राम चांदी व पंद्रह तोला के करीब सोने के आभूषण और ढाई लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चारों ने बस्ती में पांच परिवारों के यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें दरबार, कैलाश व लालाराम बंजारा शामिल हैं।
उधर, गांव गनियार में अज्ञात चोरों ने अलग-अलग मकानों में सेंधमारी करके लाखों रुपये के आभूषण व हजारों की नकदी चुरा लिए। गांव गनियार की महिला ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह रात को घर में बच्चों के साथ सोई हुई थी, रात को साथ में बनाए मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने-चांदी के आभूषण व 12000 रुपये की नकदी चुरा ले गए। जब वह कमरे से बाहर आई तो दूसरे मकान का सामान बिखरा हुआ था। सामान बिखरा देख कर कमरे को तलाश किया तो वहां से सारा सामान गायब था।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य ग्रामीण के मकान का ताला चटका कर वहां से भी हजारों रुपये की नकदी व आभूषण चुरा ले गए। गनियार गांव में तीन स्थानों पर चोरी के बाद चोरों ने कांटी रोड अटेली मंडी में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पृथ्वीपुरा निवासी दीपक कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह जयपुर रहता है। दादा बीमार होने पर उसे जयपुर भर्ती करवाया था। वहीं उसकी पत्नी भी अपने मायके हुई थी। घर का ताला बंद था। रविवार को जब वह घर आया तो देखा मकान का ताला टूटा तथा सामान बिखरा हुआ पड़ा। अलमारी टूटी हुई मिली तथा घर पर लगा सीसी टीवी कैमरा, एलईडी व डीवीआर भी गायब मिला तथा हजारों रुपये के सोने चांदी के आभूषण नहीं मिले।
वर्जन
क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई। सभी पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया जा चुका है। आरोपियों की तलाश की जगह-जगह छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- राजेंद्र यादव, थाना प्रभारी अटेली