{"_id":"66c24a1d57f3f452cc0662f4","slug":"clash-in-buses-clash-over-not-seating-passengers-on-shorter-routes-narnol-news-c-203-1-sroh1012-111514-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बसों में मारामारी... छोटे रूट पर यात्री नहीं बैठाने पर नोकझोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बसों में मारामारी... छोटे रूट पर यात्री नहीं बैठाने पर नोकझोक
Mon, 19 Aug 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- रक्षाबंधन पर्व पर महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बस में सवार होती महिलाएं--संवाद
महेंद्रगढ़। रक्षाबंधन पर्व पर सरकार ने महिलाओं को 15 वर्ष तक के बच्चों के साथ रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। यह सेवा रविवार की दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई जो सोमवार की रात 12 बजे तक जारी रहेगी।
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की अधिक भीड़ रही। यात्रियाें को दादरी जाने वाली बसों का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। भीड़ को देखते हुए राज्य परिवहन विभाग की ओर से एक रूट पर 3 से 4 अतिरिक्त बसों का संचालन करना पड़ा। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर 45 बसों का संचालन होता है। बस स्टैंड पर भीड़ से निपटने के लिए पांच सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। रोडवेज बसों में यात्रियों की ज्यादा भीड़ देखने को मिली। स्टैंड परिसर में देर शाम तक भी महिलाओं की भीड़ कम नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन ने बस स्टैंड पर पांच पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की है। दादरी डिपो के परिचालक ने यात्रियों को छोटे बस अड्डों पर उतारने से मना करने पर रोडवेज कर्मचारियों में नोकझोंक शुरू हो गई। परिचालक ने कहा कि इस बस में नारनौल तक की सवारी ही बैठेंगी। महेंद्रगढ़ से नारनौल के बीच के छोटे बस अड्डों की सवारी नहीं बैठेंगी। उसके बाद बस स्टैंड इंचार्ज हवा सिंह व कर्मचारी ने अतिरिक्त बस का संचालन करके यात्रियों को नारनौल के लिए रवाना किया।
बाजार गुलजार, दिनभर होती रही खरीदारी
रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजार गुलजार रहे। बाजारों में राखी की दुकानों पर दिनभर महिलाओं की भारी भीड़ रही। महिलाओं ने अपने भाईयों के लिए राखी की खरीददारी की। दुकानदार कपूर पटेल, जसवंत, सुनील, प्रवीन ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व पर राखी की दुकान पर बडे लोगों से लेकर छोटे बच्चों की मनपसंद राखियां आई हुई है। 5 से 100 रुपये तक विभिन्न वैरायटी की राखियां उपलब्ध है। वहीं बच्चों के लिए कार्टून, खिलाड़ी सहित कई प्रकार की राखियों को पसंद किया जा रहा है। दुकानों पर महिलाओं की सुबह से ही भीड़ ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़ को देखते हुए पांच सदस्यों की टीम लगाई गई है। जिस रूट पर ज्यादा भीड़ है उस रूट पर अतिरिक्त बसें भेजी जा रही है। किसी भी यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होनी दी जाएगी।
हवा सिंह, इंचार्ज, महेंद्रगढ़ बस स्टैंड़