फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Claims of Water Conservation Undermined by Leaks; Drinking Water Flows Down the Streets

Mahendragarh-Narnaul News: जल संरक्षण के दावों पर लीकेज भारी, सड़कों पर बह रहा पेयजल

Fri, 10 Apr 2026 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Claims of Water Conservation Undermined by Leaks; Drinking Water Flows Down the Streets
फोटो नंबर-19लाइन लीकेज होने से तालाब बहादुर सिंह रोड पर फैला पानी। संवाद
नारनौल। एक ओर जल संरक्षण को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर शहर की पेयजल पाइपलाइन लीकेज से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। कई इलाकों में पाइपलाइन और कनेक्शन में रिसाव के कारण सड़कों पर पानी जमा हो रहा है।
विज्ञापन

समस्या तालाब बहादुर सिंह रोड, निजामपुर रोड स्थित मनू नगर, महेंद्रगढ़ रोड, सिंघाना रोड और लोहा मंडी क्षेत्र में अधिक गंभीर है। यहां दिनभर पानी बहने से राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को दिक्कतें हो रही हैं। पाइपलाइन रिसाव के कारण दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को गंदा और बदबूदार पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सबसे चिंताजनक स्थिति तालाब बहादुर सिंह रोड पर है जहां मुख्य पाइपलाइन के ज्वाइंट से लगातार रिसाव हो रहा है। हाल ही में बनी मॉडल सड़क को अब मरम्मत के लिए तोड़ना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों में इस लापरवाही को लेकर रोष है और उन्होंने जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
बहादुर सिंह रोड पर लीकेज को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद से सड़क तोड़ने के लिए अनुमति मांगी गई है लेकिन अभी तक परिषद से अनुमति नहीं मिल पाई है। जैसे ही अनुमति मिलेगी वैसे ही लाइन को दुरुस्त करवा दिया जाएगा। -नरेश चंदेला, कनिष्ठ अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article